History of foundation | नींव का इतिहास
नींव निर्माण, मानव सभ्यता कि अनेकों गतिविधियों में से एक और पूरानी गतिविधि हैं।
नींव का इस्तेमाल निर्माणाधीन भवनों के भार को मिट्टी या चट्टान की परत पर स्थानांतरित करने में समर्थन प्रदान करती है।
लगभग 1200 वर्ष पूर्व स्विट्जरलैंड के निवासी लंबे लकड़ियों के ढेरों पर घर का निर्माण करते थे जिनको झीलो, नदियों के किनारों पर बनाया जाता था।घरों को खतरनाक जानवरों तथा शिकार करने वाले शत्रुओं को ध्यान में रखकर उपर करके बनाया जाता था।
कुछ वर्षों बाद बैबीलोनियो ने ईंख से बनी चटाईयों पर अपने स्मारको को बनाना, मिस्त्रीयों ने पत्थरों से पिरामिडों को बनाना शुरू किया जिनको पत्थरों से बने आधार पर बनाया जाता था।
प्राचीन रोम में इंजीनियरिंग क्षेत्र में नये परिवर्तन शुरू होने लगे। और इंजीनियरिंग के नियमों के साथ साथ भवनों के निर्माण के लिए कंक्रीट का उपयोग किया जाने लगा।
ब्रिटेन में आधुनिकता के इतिहास को हम देखते हैं कि पिछली शताब्दियों से नींव इंजीनियरिंग कैसे बदल गई।
स्वस्थ भवन के लिए उपनियम
सार्वजनिक स्वस्थ अधिनियम 1875 में पेश किया गया।यह पहला कानून था जिसमें कुछ महत्वपूर्ण नियमों को इस अधिनियम के अंतर्गत रखा गया। जैसे कि नयी सड़कों के विकास पर ध्यान, घरों की संरचनात्मक स्थिरता सुनिश्चित करने, आग को बुझाने/रोकने, पर्याप्त और कुशल जल निकासी और इमारतों के आसपास हवा कि जगह (open spaces) सुनिश्चित करने के लिए
1878 में भवन अधिनियम में घरों की नींव और दीवारों के प्रकारो के बारे में विस्तार प्रदान किया।
भवन अधिनियम के अनुसार नींव के लिए कहा गया कि दीवारों कि फुटिंग्स होनी चाहिए और लगभग 9 इंच मोटी कंक्रीट फुटिंग्स का उपयोग किया जाना चाहिए जिससे इमारत को ठीक से बैठा दिया जाएं।
उस समय, पोर्टलैंड सीमेंट को सबसे अच्छे कंक्रीट के रूप में देखा जाने लगा जिसमें हाइड्रोलिक चूना की मात्रा उपलब्ध थी।
यह ज्ञात नहीं है कि कितने अधिकारीयों ने लंदन के बाहर इन कानूनों को अपनाया, कइयों ने अपने स्वम के नियम बनाये।इनका मतलब यह था कि नींव कि प्रकृति और गुणवत्ता कुछ हद तक परिस्थितियों के अनुसार अलग-अलग होती है।
इमारतों के फाउंडेशन के प्रकार | कंबाइंड फ़ुटिंग्स और प्रकार | कैंनटिलीवर और स्ट्रैप् फ़ुटिंग्स | स्ट्रिप फाउंडेशन | नींव का इतिहास | वाइड स्ट्रिप फाउंडेशन | संकीर्ण/तंग स्ट्रिप फाउंडेशन | शार्ट बोर पाइल फाउंडेशन | पैड फाउंडेशन | राफ्ट फाउंडेशन | आइसोलेटेड फ़ुटिंग्स | ग्रिलज फाउंडेशन | पाईल फाउंडेशन
आशा करता हूँ यह पोस्ट आपको जरूर पसंद आया होगा। यदि इसमें कोई त्रुटि रह गयी हो तो उसके लिए मुझे क्षमा करते हुए उस त्रुटि की ओर मेरा ध्यान केंद्रित करवाएं ताकि हम उसमे सुधार कर सकें।आप मेरे फेसबुक पेज कंस्ट्रक्शन हब को फोलो कर सकते हैं।
धन्यवाद।
0 टिप्पणियाँ