Construction hub

Construction hub

Landscape architect and responsibilities | landscape architecture | भूदृश्य वास्तुकार और जिम्मेदारीयां

Landscape architect and responsibilities | landscape architecture | भूदृश्य वास्तुकार और जिम्मेदारीयां



जिस प्रकार आर्किटेक्ट (architect) इमारतों के साथ व्यवहार करता है, उसी तरह लैंडस्केप आर्किटेक्ट (landscape architect) सम्पूर्ण वातावरण , बाहरी स्थानों के साथ व्यवहार करता है, जिस पर इमारत खड़ी होती है।

भूदृष्य वास्तुकला मुख्य रूप से एक ललित कला है। जो मानव बस्तियों में और उनके आसपास सौंदर्य का निर्माण और संरक्षण करतीं हैं। इसमें निर्मित और प्राकृतिक वातावरण का योजना, डिजाइन, प्रबंधन, और पोषण शामिल हैं। अपने अद्वितीय कौशल से भूदृष्य वास्तुकार सभी समुदायों में मानव और पर्यावरणीय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए काम करते हैं।

भूदृष्य वास्तुकला मनुष्य के क्षेत्र में प्रकृति की दुनिया की समझ के साथ बाहरी वातावरण के डिजाइन से सम्बंधित है। मनुष्य और प्रकृति आपस में जुड़े हुए हैं।एक स्थायी और स्वस्थ वातावरण बनाने के लिए एक प्रक्रिया के रूप में प्रकृति की समझ बहुत महत्वपूर्ण होती है। प्रकृति के घटक जैसे पृथ्वी, जल, वनस्पति, जलवायु, पक्षी, और स्तनधारी जीव आदि सभी एक साथ जुड़े हुए हैं। और परस्पर निर्भर है।

भूदृश्य वास्तुकार कलात्मक कौशल को मानव गतिविधियों और प्राकृतिक पर्यावरण के ज्ञान के साथ जोड़ता है और पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण में मदद कर सकता है। उनके काम में निम्नलिखित शामिल हैं।

  •  परियोजना के बारे में ग्राहक से बात करना,
  • क्षेत्र में प्राकृतिक संसाधनों, विशेषताओं, वन्य जीवन और पौधों का अन्वेषण करना,
  • रिपोर्ट लिखना और लोगों को प्रस्तुतियां देना,
  • लागत का अनुमान लगाना और परियोजनाओं की देखरेख करना,
  • कम्प्यूटर ऐडेड डिजाइन कार्यक्रमों का उपयोग करके योजना, डिजाइन और ड्राइंग बनाना,
  • स्थलो का सर्वेक्षण करना,
  • अनुबंध और अनुमानित लागत प्रस्तुत करना,
  • अनुमोदन के लिए ग्राहकों को प्रस्ताव पेश करना और समय सीमा पर सहमति बनाना,
  • स्थानीय लोगों, व्यवसाय और साईट का उपयोग करने वाले अन्य लोगों की राय लेना,
  • अन्य पेशेवरों जैसे वास्तुकारों, सर्वेक्षक, टाउन प्लानर और सिविल इंजीनियरों से संपर्क करना, 
  • भूदृश्य ठेकेदार आमतौर पर वास्तविक निर्माण या रख रखाव का काम करते हैं और भूदृश्य वास्तुकार या  भूदृश्य डिजाइनर, प्रोजेक्ट कि डिजाइन, देखरेख और प्रगति की देखरेख के लिए जिम्मेदारी संभालते हैं। भूदृश्य वास्तुकार आमतौर पर कार्यालय में काम करते हैं और आवश्यकतानुसार साइटों पर जाते है।


सम्बंधित विषय


आशा करता हूँ यह पोस्ट आपको जरूर पसंद आया होगा। यदि इसमें कोई त्रुटि रह गयी हो तो उसके लिए मुझे क्षमा करते हुए उस त्रुटि की ओर मेरा ध्यान केंद्रित करवाएं ताकि हम उसमे सुधार कर सकें।आप मेरे फेसबुक पेज कंस्ट्रक्शन हब को फोलो कर सकते हैं।

धन्यवाद।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ