Construction hub

Construction hub

Tree plants for home | घर की खूबसूरती व आप के स्वास्थ्य लिए उपयोगी पेड़ पौधे

Tree plants for home | घर की खूबसूरती व आप के स्वास्थ्य लिए उपयोगी पेड़ पौधे

Tree plants


जब हम घर को सौंदर्य के लिहाज से अच्छे से डिजाइन करते है तो घर को अंदर से खूबसूरती के साथ साथ घर के आस पास जैसे फ्रंट लॉन , रियर लॉन , टैरेस, बालकनी, को भी खूबसूरती के साथ सजाते है।

घर को सजाने के लिए विभिन्न प्रकार की वस्तुओं की सहायता लेते हैं। जैसे आर्टिफिशियल फाउंटेन,  आर्टिफिशियल और प्राकृतिक घास , स्कल्पचर , और विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधें आदि जिनकी उपस्थिति से हमारे घर के चारों ओर आनंदमय वातावरण बनता है।

लेकिन जब हम घर के लिए पेड़-पौधों की बात करें तो हरे भरे पेड़-पौधें घर को सुंदर बनाने के साथ साथ वातावरण को भी स्वच्छ और खुशनुमा बनाये रखते हैं। लेकिन कुछ पेड़-पौधें ऐसे होते हैं जो स्वच्छ और खुशनुमा बनाये रखने के साथ साथ हमारी सेहत के लिए जड़ी-बूटी और घरेलू उपचार के लिए बहुत उपयोगी होते हैं।

तो हम जानेंगे कि साफ हवा और अच्छी सेहत के लिए घर में कौन कौन से पेड़-पौधें लगाने चाहिए।

रोजमैरी | Rosemary



रोजमैरी ( Rosemary) का पौधे का इस्तेमाल घर में सौंदर्यीकरण के साथ काफी औषधीय गुण मौजूद होते हैं। यह एक सदाबहार पौधा है, जो आपके घर को एक खुशनुमा माहौल हि नहीं बल्कि रोजमेरी रसोईघर में सबसे अधिक पाए जाने वाली जड़ी-बूटियों में से एक है। यह पैनी पत्तियों वाला एक सुगंधित पौधा है। रोजमेरी की पत्तियों से निकाले गए तेल का इस्तेमाल दवाइयां बनाने के लिए किया जाता है।

रोजमेरी पौधे का उपयोग से मांसपेशियों के दर्द में आराम, याद्दाश्त में सुधार, रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी आदि जैसे फायदे मिलते हैं।

इंग्लिश आई वी | English Ivy


इंग्लिश आई वी (English Ivy)  पौधे का इस्तेमाल घर में सौन्दर्यकरण के लिए किया जाता है। यह  बारहमासी (सदाबहार) पौधा है।इसकी मौजूदगी अच्छी गहरी नींद का उपहार भी देती है। 

जैस्मीन (jasmine) ,चमेली 



चमेली, जैस्मिनम (Jasminum) प्रजाति के ओलिएसिई (Oleaceae) कुल का फूल है। भारत से यह पौधा अरब के मूल लोगों के द्वारा उत्तर अफ्रीका , स्पेन और फ्रांस पहुँचा।आजकल चमेली के फूलों से सौगंधिक सार तत्व निकालकर बेचे जाते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से इसका व्यवसाय इत्र बनाने के लिए विकसित किया जाता है। चमेली का पौधा एक सुगंधित फूल प्रदान करता है, जिसके सुगंध से लोग आकर्षित हो जाते हैं। चमेली के फूलों से बहुत सारी दवाइयां बनायी जाती हैं, जैसे सिर दर्द, चक्कर, जुकाम आदि में काम लाया जाता है़।

मनी प्लांट | money plant



मनी प्लांट ( money plant) घर को सुंदर और वातावरण को स्वच्छ बनाने में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है इसकी पत्तियां सदा हरि रहती है तथा पत्तियों कि आकृति हृदय जैसी होती है।मनी प्लांट के पौधे को घर के बाहर और अंदर दोनों जगह लगाया जा सकता है।

मनी प्लांट ( money plant) महत्वपूर्ण लाभ यह है कि यह धन को आकर्षित करता है, वास्तु विशेषज्ञों का सुझाव है कि घर में मनी प्लांट रखने से आर्थिक बाधाएं दूर होती हैं और समृद्धि और सौभाग्य आता है।

तुलसी | tulsi


तुलसी (tulsi) के पौधे के बारे में तो सभी जानते हैं। तुलसी के पौधे अपने धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्‍व के लिए प्रसिद्ध है हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे की पूजा तथा आयुर्वेदिक चिकित्सा के अनुसार सेवन से कई बीमारियां भी ठीक हो जाती हैं।
प्राचीन काल से तुलसी (tulsi) के पौधे को घर-आंगन में लगाया जाता था।हिंदू धर्म मेंतुलसी (tulsi) को पवित्र और धार्मिक पौधे के रूप में स्वीकृत किया गया है  ज्योतिषियों का कहना है कि तुलसी का पौधा घर में बहुत शुभ होता है। तुलसी को भगवान कृष्ण के भोग में रखना भी जरूरी बताया जाता है। कहा जाता है कि यदि संभव हो तो आंगन में अथवा घर में तुलसी का पौधा लगाएं और रोजाना उसके नीचे दीपक जलाएं, तो सुख-समृद्धि आती है।

स्पाइडर प्लांट | Spider plant

स्पाइडर प्लांट (Spider plant) एक बहुत ही सुन्दर और मनमोहक पौंधा है। इसको घर के अंदर खिड़कियों पर टेबल पर या फिर घर की बालकनी में नीचे या बालकनी में लटका सकते है 

यह प्लांट कार्बन मोनआक्साइड, फार्मलाडेहाइट जैसी विषैली हवाओं को अवशोषित कर आक्सीजन का उत्सर्जन करता है। आक्सीजन के उत्सर्जन से घर में वायु की शुद्धता में इजाफा होता है।

स्नेक प्लांट | snake plant



स्नेक प्लांट (snake plant)) को सान्सेवीरिया (sansevieria) के नाम से भी जाना जाता है। यह एक मजबूत, लंबी, तथा चौड़ी पत्तियों वाला पौधा होता है।

घर में सौन्दर्य की दृष्टि से यह बहुत अच्छा व खुबसूरत  पौंधा है। इस पौधे की गिनती हवा को शुद्ध करने वाले पौधों में होती हैं।

इसकी पत्तियां टांक्सिन और कार्बन डाइऑक्साइड को सोखने के साथ साथ कमरे और घर की हवा के प्रवाह के साथ आक्सिजन छोड़ती है। 

 अलोवेरा | Aloe Vera, एलोवेरा, धृतकुमारी



अलोवेरा (Aloe Vera) के पौधे का इस्तेमाल घर में सौंदर्यीकरण के साथ काफी औषधीय गुण मौजूद होते हैं।

आयुर्वेद में अलोवेरा को औषधीयो का राजा भी कहा जाता हैं। इसमें विटामिन्स, मिनरल्स और एमीनो एसिड के साथ अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। 




सम्बंधित विषय


अगर आपके पास कोई प्रश्न है, तो निचे Comment करें। यदि आप इस आवेदन को उपयोगी पाते हैं, तो इसे अपने दोस्तों के साथ Share करें।

धन्यवाद।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ