Construction hub

Construction hub

Competitive Bidding Process in Construction | Construction Competitive Bidding: Process | प्रतिस्पर्धी निविदा प्रणाली

Competitive Bidding Process in Construction | Construction Competitive Bidding: Process | प्रतिस्पर्धी निविदा प्रणाली | What is Competitive Bidding in Civil Engineering

construction-competitive-bidding-process


Competitive Bidding किसी भी निर्माण परियोजना में अपनाई जाने वाली एक प्रक्रिया है, जिसमें कई ठेकेदार किसी भी परियोजना के लिए अपनी सीलबंद निविदाएँ प्रस्तुत करते हैं। इस औपचारिक प्रक्रिया के बाद प्रोजेक्ट ऐसे योग्य ठेकेदार को दिया जाता है, जो तकनीकी एवं प्रशासनिक आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ सबसे कम बोली प्रस्तुत करता है। यह प्रक्रिया सार्वजनिक और निजी दोनों प्रकार की परियोजनाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता और लागत-प्रभावशीलता सुनिश्चित करती है।

Competitive Bidding की प्रक्रिया क्या है? | Construction Bidding Process Explained Step by Step

Competitive Bidding की प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में पूरी की जाती है।

निविदा आमंत्रण | Tender Notice

परियोजना का स्वामी परियोजना से संबंधित अथवा परियोजना का अनुभव रखने वाले इच्छुक ठेकेदारों को Tender Notice जारी करता है, जिसमें परियोजना से संबंधित ड्रॉइंग, डिज़ाइन, तकनीकी विनिर्देश, शर्तें और समय-सीमा दी जाती है।

निविदा दस्तावेज़ प्राप्त करना | Purchase/Download of Tender Documents

निविदा आमंत्रण के बाद, निविदा में रुचि रखने वाले ठेकेदार दस्तावेज़ प्राप्त करते हैं और परियोजना से संबंधित ड्रॉइंग, डिज़ाइन, शर्तों एवं समय-सीमा आदि का अध्ययन करते हैं।

साइट निरीक्षण | Site Visit

संबंधित इच्छुक ठेकेदार परियोजना स्थल का निरीक्षण करते हैं, ताकि कार्य की स्थिति, लगने वाले संसाधनों और संभावित चुनौतियों का आकलन किया जा सके।

अनुमान एवं बोली तैयार करना | Estimate and Bid Preparation

इस प्रक्रिया में ठेकेदार सामग्री, श्रम, मशीनरी, परिवहन एवं परियोजना से संबंधित अन्य खर्चों का अनुमान लगाकर अपनी Financial Bid और Technical Bid तैयार करते हैं।

निविदा प्रस्तुत करना | Bid Submission

सभी ठेकेदार परियोजना से संबंधित अपनी Bid निर्धारित तिथि से पहले सीलबंद अथवा ऑनलाइन माध्यम से जमा करते हैं।

निविदा खोलना | Bid Opening

निर्धारित तिथि और समय पर सभी ठेकेदारों से प्राप्त निविदाएँ खोली जाती हैं और उनकी Comparative Bid Statement तैयार की जाती है।

तकनीकी एवं वित्तीय मूल्यांकन | Technical and Financial Evaluation

सबसे पहले तकनीकी पात्रता की जाँच की जाती है। इसके बाद पात्र ठेकेदारों की वित्तीय बोलियों की तुलना की जाती है।

अनुबंध प्रदान करना | Award of Contract

सभी शर्तों को पूरा करने वाले तथा सबसे कम बोली लगाने वाले योग्य ठेकेदार को कार्य का अनुबंध (Work Order / Contract) प्रदान किया जाता है।

अनुबंध पर हस्ताक्षर एवं कार्य प्रारंभ | Agreement and Commencement of Work

ठेकेदार और विभाग के बीच अनुबंध से संबंधित दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर किए जाते हैं, जिसके बाद निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाता है।


सम्बंधित विषय

अगर आपके मन में इस विषय से संबंधित कोई प्रश्न है, तो नीचे Comment करके अवश्य पूछें। यदि आपको यह लेख उपयोगी लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों और सहकर्मियों के साथ Share करें, ताकि उन्हें भी इसका लाभ मिल सके।

https://www.facebook.com/share/17wfDGBKX1/

धन्यवाद।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ