How to calculate Bricks in Hindi | ईटों की गणना करना

How to calculate Bricks in Hindi | ईटों की गणना करना ईटों की गणना कैसे करते हैं?

How to calculate Bricks in Hindi


जब हम भवन निर्माण (Building Construction) की बात करते हैं, तो भवन निर्माण का कार्य शुरू करने से पहले भवन के निर्माण में आने वाली लागत (Construction Cost) की चर्चा करते हैं। अर्थात, हम भवन निर्माण कार्य के लिए एस्टीमेट (Estimate) बनाते या बनवाते हैं।

भवन निर्माण का एस्टीमेट बनाने से हमें भवन निर्माण में उपयोग होने वाली विभिन्न निर्माण सामग्री की मात्रा की जानकारी प्राप्त हो जाती है। साथ ही, इस्तेमाल होने वाली निर्माण सामग्री के मार्केट मूल्य (Market Price) का भी पता चल जाता है। इससे भवन निर्माण की अनुमानित लागत का आकलन करने में सहायता मिलती है।

ये भी पढ़ें -


🧱 ईंटों की गणना कैसे करें? | Brick Calculation in Building Construction

हम इस ब्लॉग में भवन निर्माण सामग्री में से एक सबसे प्राथमिक सामग्री, ईंटों की गणना कैसे करते हैं, इसकी चर्चा कर रहे हैं।

ईंट भवन निर्माण में उपयोग होने वाली सबसे छोटी और महत्वपूर्ण निर्माण इकाइयों में से एक है। ईंटों का उपयोग लगभग सभी स्थानों पर भवन निर्माण में किया जाता है। हालांकि, कुछ स्थानों पर ईंटों का उपयोग बहुत कम या लगभग न के बराबर होता है।

जैसे, पहाड़ी क्षेत्रों में पत्थरों का अधिक उपयोग किया जाता है, जबकि बर्फीले क्षेत्रों में लकड़ी के भवनों का निर्माण अधिक देखने को मिलता है।


🧱 ईंटों की गणना कैसे करते हैं?

सबसे पहले भवन निर्माण के लिए ईंटों की गणना करने के लिए हमें कुछ आवश्यक जानकारी की जरूरत पड़ेगी, जो इस प्रकार है:



👉 1. सबसे पहले दीवार की मात्रा

दीवार की मात्रा की जानकारी आप भवन के नक्शे (Building Plan) से भी प्राप्त कर सकते हैं। भवन निर्माण के बाद आप साइट पर मैपिंग (Mapping) करके भी दीवार की मात्रा का पता लगा सकते हैं।



👉 2. दीवार में लगने वाली एक ईंट का आयतन

दीवार में लगने वाली एक ईंट का आयतन (Volume) हमें सीमेंट और रेत के साथ जानना है, क्योंकि ईंटों के बीच लगने वाले मसाले (Mortar) की मात्रा भी ईंट की कुल मात्रा को प्रभावित करती है।

👉 3. दीवार में खिड़की और दरवाजे की मात्रा


जब हम दीवार में लगने वाली ईंटों की गणना करते हैं, तो हो सकता है कि दीवार में खिड़की और दरवाजे भी हों। ऐसी स्थिति में खिड़की और दरवाजे के स्थान की मात्रा भी निकालनी होती है और उसे दीवार की कुल मात्रा से घटाया जाता है।



🧱 ईंटों की गिनती करने की प्रक्रिया

सबसे पहले हमें ईंटों की गिनती करने के लिए जिस दीवार की ईंटों की गणना करनी है, उस दीवार की कुल मात्रा (Volume) की आवश्यकता पड़ेगी। दीवार की मात्रा Cubic Feet (घन फीट) और Cubic Meter (घन मीटर) दोनों में निकाली जा सकती है।

इस आर्टिकल में हम दीवार की मात्रा Cubic Feet (CFT) में निकाल रहे हैं।
How to calculate Bricks in Hindi


🧱 दीवार में ईंटों की गणना कैसे करें? | Brick Calculation

जैसा कि आप पिक्चर में देख रहे हैं कि दीवार की मोटाई 9 इंच, लंबाई 15 फीट और ऊंचाई 10 फीट है। दीवार में 4 फीट × 4 फीट की ओपनिंग दी गई है। इसलिए हमें ओपनिंग का आयतन भी निकालना होगा।

👉 दीवार की लंबाई = 15'-0"
👉 दीवार की ऊंचाई = 10'-0"
👉 दीवार की चौड़ाई = 9"

📐 दीवार का आयतन निकालना

नोट - आयतन निकालने के लिए सभी माप एक ही यूनिट में होना आवश्यक है। जैसा कि आप देख रहे हैं कि दीवार की चौड़ाई 9 इंच है, इसलिए इसे फीट में परिवर्तित करना होगा। 9 इंच को फीट में परिवर्तित करने पर:

9" = 0.75 फीट

अब दीवार का आयतन निकालेंगे:

👉 दीवार का आयतन = लंबाई × चौड़ाई × ऊंचाई

= 15 × 0.75 × 10
= 112.5 क्यूबिक फीट

🚪 ओपनिंग का आयतन


जैसा कि दीवार में 4 फीट × 4 फीट की ओपनिंग दी गई है, इसलिए ओपनिंग का आयतन भी निकालना होगा।

👉 ओपनिंग का आयतन = लंबाई × चौड़ाई × ऊंचाई

= 4 × 0.75 × 4
= 12 क्यूबिक फीट

दीवार का वास्तविक आयतन निकालने के लिए पूरी दीवार के आयतन में से ओपनिंग के आयतन को घटाना होगा।

👉 दीवार का वास्तविक आयतन = 112.5 - 12

= 100.5 क्यूबिक फीट

दीवार का वास्तविक आयतन निकालने के बाद अब उस दीवार में लगने वाली एक ईंट का आयतन निकालना होगा।

🧱 एक ईंट का आयतन

👉 एक ईंट का आयतन = लंबाई × चौड़ाई × ऊंचाई

= 9" × 4.5" × 3"

= 121.5 क्यूबिक इंच

= 121.5 ÷ 1728

= 0.0703 क्यूबिक फीट

यह ईंट का आयतन बिना मोर्टार (Mortar) के निकाला गया है। जब हमने दीवार का आयतन निकाला है, तो उसमें ईंट के साथ-साथ ईंटों के बीच लगाया गया मोर्टार भी शामिल है।

अतः ईंटों की सही संख्या जानने के लिए मोर्टार सहित एक ईंट का आयतन लेना आवश्यक होगा।

🧱 मोर्टार सहित एक ईंट का आयतन


👉 मोर्टार सहित ईंट का आयतन = लंबाई × चौड़ाई × ऊंचाई

= 9.5" × 5" × 3.5"

= 0.792 × 0.417 × 0.292 फीट

= लगभग 0.096 क्यूबिक फीट

अब हमारे पास दीवार का वास्तविक आयतन और मोर्टार सहित एक ईंट का आयतन दोनों उपलब्ध हैं। इनकी सहायता से दीवार में लगने वाली ईंटों की संख्या निकाली जा सकती है।

🧮 दीवार में ईंटों की संख्या


👉 दीवार में ईंटों की संख्या = दीवार का वास्तविक आयतन ÷ मोर्टार सहित एक ईंट का आयतन

= 100.5 ÷ 0.096

= लगभग 1,047 नंबर ईंट

अर्थात, दिए गए उदाहरण के अनुसार दीवार में लगभग 1,047 ईंटों की आवश्यकता होगी।




नोट: वास्तविक निर्माण में ईंट के वास्तविक आकार, मोर्टार जॉइंट की मोटाई और साइट की स्थिति के अनुसार ईंटों की संख्या में थोड़ा अंतर हो सकता है। इसलिए अंतिम मात्रा निकालते समय इस्तेमाल की जा रही ईंट के वास्तविक आकार और मोर्टार जॉइंट को ध्यान में रखना चाहिए।


How to calculate number of bricks for a wall | How many bricks do I need for a wall |How to calculate bricks required for brickwork | Brick calculator for wall | Brick quantity calculator online | Brickwork quantity calculation | Calculate bricks for wall online | How many bricks per square foot | Bricks required per cubic meter | Bricks required per cubic feet


सम्बंधित विषय

👉 ईंट की कंप्रेसिव स्ट्रैंथ टेस्टिंग कैसे करते हैं?

👉 अच्छी और उत्तम गुणवत्ता वाली ईंटों की जांच कैसे कर सकते हैं?

👉 ईंट की इफ्फोरोसेंस टेस्टिंग कैसे करें?

👉 ईटों की गणना कैसे करते हैं?

👉 ईंटों के कितने प्रकार होते है

👉 दीवार में कंक्रीट ब्लॉकों की गणना कैसे करें ?

👉 ईंटों की संख्या कैसे जाने ?

👉 फ्लाई ऐश इंटों का व्यवसाय कैसे शुरू करें ?

👉 फ्लाई ऐश ईंट क्या है और इसकी विशेषताएं क्या है?

अगर आपके पास कोई प्रश्न है, तो निचे Comment करें। यदि आप इस आवेदन को उपयोगी पाते हैं, तो इसे अपने दोस्तों के साथ Share करें।

धन्यवाद।




```html
🧱 Brick Calculator
Construction Hub | ईंटों की संख्या की गणना करें

📐 दीवार की जानकारी

🚪 Opening की जानकारी

🧱 ईंट का आकार

📊 Calculation Result

दीवार का कुल आयतन: 0 CFT

Opening का कुल आयतन: 0 CFT

दीवार का वास्तविक आयतन: 0 CFT

Mortar सहित एक ईंट का आयतन: 0 CFT

🧱 आवश्यक ईंटों की संख्या: 0

ℹ️ वास्तविक मात्रा में ईंट के आकार, mortar joint और निर्माण की स्थिति के अनुसार थोड़ा अंतर हो सकता है।

🏗️ Construction Hub
constructionhub.co.in
```

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ