Construction hub

Construction hub

Precautions required while using mortar mix | मोर्टार ने मिक्स बनाते समय आवश्यक सावधानियां

Precautions required while using mortar mix | मोर्टार ने मिक्स बनाते समय आवश्यक सावधानियां

Precautions required while using mortar mix


उपलब्ध सामग्रियों के साथ अच्छी गुणवत्ता व क्वालिटी का मोर्टार बनाने के लिए कुछ सावधानियां अपनानी चाहिए। मोर्टार मिक्सर का अधिकतम लाभ उठाने के लिए निम्नलिखित कार्यशैली पर विचार करना व अपनाना चाहिए।


सम्बंधित विषय - 


मोर्टार मिक्स का उपयोग करते समय कुछ आवश्यक सावधानियां

Precautions required while using mortar mix


  • मोर्टार को आवश्यक व कम मात्रा में मिलाना चाहिए। ताकि मोर्टार को सेट होने से पहले इस्तेमाल कर लिया जाए।
  • यदि मोर्टार जो उपलब्ध होने से पहले जम चुका होता है उसे इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

विभिन्न प्रकार की मोर्टार के लिए समय सीमा इस प्रकार हैं।

यदि मोर्टार में एक घटक के रूप में हाइड्रोलिक चुना होता है तो चूने को पीसने से लगभग 4 घंटे के अंतराल में लग जाना चाहिए।
यदि मोर्टार में सूरकी,या सिंडर एक घटक है के रूप में है तो इसे पिसने के लगभग 24 घंटों के अंतराल में लग जाना चाहिए।
यदि घटक के रूप में सीमेंट है तो इसे पानी के साथ मिक्स करने के लगभग 90 मिनट के अंतराल में लग जाना चाहिए।


  • निर्माण कार्यों में उपयोग करने योग्य ईंटों और पत्थरों को मोर्टार के साथ काम करने से पहले कम से कम 12 घंटे के लिए पानी में अच्छी तरह से भिगोना चाहिए। यह सेट होने से पहले मोर्टार में नमी के अवशोषण को रोक देगा।
  • मोर्टार में पानी की मात्रा कम होनी चाहिए उतना ही कड़ा होना चाहिए जितना कि उपयोग करने के लिए आसान और सुविधा हो।
  • मोर्टार मिश्रण को बनाते समय ताजा पानी का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। पानी तेल, छार, धूल आदि से मुक्त होना चाहिए।
  • मोर्टार मिश्रण में समुद्री जल अथवा लवण युक्त जल के प्रयोग से बचना चाहिए।
  • जोड़ों को मोर्टार से अच्छी तरह से भरना चाहिए।
  • ढलाई के बाद मोर्टार कार्यो में एक अथवा दो सप्ताह तक गिला रखा जाना चाहिए जब मोर्टार के तेजी से सूखने से रोकेगा।

Precautions required while using mortar mix

सम्बंधित विषय

आशा करता हूँ यह पोस्ट आपको जरूर पसंद आया होगा। यदि इसमें कोई त्रुटि रह गयी हो तो उसके लिए मुझे क्षमा करते हुए उस त्रुटि की ओर मेरा ध्यान केंद्रित करवाएं ताकि हम उसमे सुधार कर सकें।आप मेरे फेसबुक पेज कंस्ट्रक्शन हब को फोलो कर सकते हैं।

धन्यवाद।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ