What is BOQ | What is bill of quantities | Types of BOQ | Bill of quantities | Types of BOQ | बिल ऑफ़ क्वांटिटी क्या होता है?
![]() |
What is BOQ |
बिल ऑफ़ क्वांटिटी क्या होता है?
बिल ऑफ़ क्वांटिटी, जिसको आमतौर पर BOQ कहा जाता है यह निर्माण उधोग में भवन निर्माण सामग्री, श्रमिकों और उनकी मार्केट में चल रही मूल्यों को निर्दिष्ट करने के लिए तैयार किया जाता है।
यह ग्राहक , सलाहकारों (आर्किटेक्ट, इंजीनियर) और ठेकेदारों के बीच संचार के माध्यम को सुगम और सुरक्षित बनाता है।
बिल ऑफ़ क्वांटिटी को आमतौर पर सलाहकारों (आर्किटेक्ट, इंजीनियर) द्वारा तैयार किया जाता है।
यह आमतौर पर दो प्रकार के होते हैं।
बिल ऑफ़ मटेरियल्स (bill of materials)
बिल ऑफ़ लेबर्स (bill of labors)
BOQ बनाने का प्रारूप (फार्मेट)
BOQ बनाने में प्रति इकाई मात्रा , विवरण, और दर को दर्शाने वाले विवरण के रूप में कार्य कि विभिन्न वस्तुएं शामिल हैं।
इनका उपयोग ठेकेदार द्वारा काम पूरा करने के लिए किए जाने वाले कार्यों की गुणवत्ता और मात्रा को परिभाषित करने के लिए किया जाता है।
यह सारणीवद्ध प्रारुप में बनाया जाता है।जिसका उपयोग निविदा को आमंत्रित करने के लिए उपयोग किया जाता है।
BOQ में आमंत्रित ठेकेदारों को दरों को भरने के लिए आपूर्ति की जाती है और निविदाएं प्राप्त होने पर दरों की तुलना की जाती है और कार्य के संबंध में निर्णय लिया जाता है।
BOQ का प्रारूप तैयार करने के लिए निम्नलिखित घटकों के द्वारा सारणी तैयार की जाती है।
यह घटक है।
work discretion (कार्य विवरण )
इस घटक के अंतर्गत कार्य की संक्षिप्त जानकारी होती है। जिसमें लगने वाले सामग्रियों के ब्रेंड का नाम अथवा कार्य की जानकारी होती है जैसे excavation work (अर्थ वर्क), ब्रिक वर्क, RCC वर्क, दरवाजे, खिड़कियां, प्लास्टर, पेंट, आदि को अलग अलग चैप्टर के अनुसार संक्षिप्त लिखा जाता है।
Units (इकाई)
इस घटक में होने वाले कार्य की इकाई को कार्य की प्रवृत्ति के अनुसार लिखा जाता है यह ईकाईयां रनिंग फीट, रनिंग मीटर, स्क्वायर मीटर , स्क्वायर फीट, क्यूबिक मीटर, क्यूबिक फीट या नंबर से प्रर्दशित किया जाता है।
Quantity (मात्रा)
इस घटक के अंतर्गत लगने वाले सामग्रियों की मात्रा को लिखा जाता है जैसे उदाहरण के लिए किसी भवन में कितना टाइल्स लगा है तो फ्लोर का एरिया लिखा जाएगा।अथवा ऐसी सामग्री जिनको हम काउंट कर सकते हैं तो उसकी सख्या को लिखते हैं जैसे भवन में 11 दरवाजे लगने है तो आप क्वांटिटी में 11 भरेंगे।
Total Amount कुल रकम
इस घटक के अंतर्गत आप सामग्री के प्रति इकाई की मात्रा के मूल्य को आप क्वांटिटी से गुना करेंगे, जिससे लगने वाली सामग्री का मूल्य ज्ञात होगा उदाहरण के लिए माना भवन में 500 sq.ft में टाइल्स लगना है तब 500 sq.ft को प्रति स्क्वायर फीट टाईल्स के मूल्य से गुना करेंगे या टाइल्स की संख्या भी ज्ञात कर एक टाइल्स या डब्बे के अनुसार मूल्य प्राप्त कर सकते हैं।
Remarks (टिप्पणी)
इस घटक का उपयोग आप अपनी जानकारी या किसी विशेष रूप से कर सकते हैं या खाली छोड़ सकते हैं।
BOQ बनाने का उद्देश्य
टेंडरिंग प्रक्रिया को योजनाबद्ध बनाना
परियोजना की कीमत के लिए उचित और सटीक तरीका प्रदान करना।
विभिन्न व्यक्तिगत वस्तुओं और समग्र लागतों के बीच विश्लेषण करने के लिए नियोक्ता के सलाहकारों को सक्षम करना।
यह सुनिश्चित करने के लिए मात्रा सर्वेक्षणकर्ता की सहायता करने के लिए कि व्यक्तिगत ठेकेदारों को निविदा सूचनाओं के साथ निविदाएं प्रस्तुत की है।

सम्बंधित विषय
- What is pipe in Hindi | What is BOQ in Hindi | What is OPC Cement | What is FAR in Hindi | What is carpet area in Hindi | What is landscape architecture | What is Fly ash Brick & benefits? | What is architecture | what is concrete mixture | Construction Management in Hindi | Construction Material in Hindi | Types of brick in Hindi | What is DPC in Hindi | How to calculate Bricks in Hindi |
आशा करता हूँ यह पोस्ट आपको जरूर पसंद आया होगा। यदि इसमें कोई त्रुटि रह गयी हो तो उसके लिए मुझे क्षमा करते हुए उस त्रुटि की ओर मेरा ध्यान केंद्रित करवाएं ताकि हम उसमे सुधार कर सकें।आप मेरे फेसबुक पेज कंस्ट्रक्शन हब को फोलो कर सकते हैं।
धन्यवाद।
0 टिप्पणियाँ