What is chemical earthing | केमिकल अर्थिंग क्या है और कैसे की जाती है?

केमिकल अर्थिंग (chemical earthing) जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है कि यह केमिकल अर्थिंग है जिसमें हम केमिकल पाउडर का उपयोग करते हैं।
सामान्यतः हम अर्थिंग करते समय कोयले और नमक का उपयोग करते हैं लेकिन केमिकल अर्थिंग में हम इलेक्ट्रोड के ऊपर केमिकल पाउडर का इस्तेमाल करते हैं। केमिकल अर्थिंग में दो प्रकार के केमिकल पाउडर का उपयोग किया जाता है पहला कार्बन पाउडर (Carbon powder) और दूसरा बेंटोनाइट पाउडर (bentonite powder)
carbon powder का रंग काला होता है जबकि बेंटोनाइट पाउडर का रंग ब्राउन होता है। कार्बन पाउडर का उपयोग सामान्यजगह पर किया जाता है जबकि बेंटोनाइट का उपयोग शुष्क स्थान पर किया जाता है।
कुछ ऐसी जगह जैसे जहां नमी अधिक होती है या वहां की जमीन पथरीली होती है उन जगहों पर सिर्फ केमिकल अर्थिंग की जा सकती है।
chemical earthing materials | materials used in chemical earthing

केमिकल अर्थिंग करने के लिए निम्न सामग्रियों का उपयोग किया जाता है यह है।
- Earth electrodes | अर्थ इलेक्ट्रोड
- reducing sockets | रिडियुसिंग सॉकेट्स
- funnel | फनल
- कार्बन पाउडर (Carbon powder)/ बेंटोनाइट पाउडर (bentonite powder)
- S.W.G. copper wire | S.W.G. तांबे का तार
- तार की जाली
Chemical Earthing kaise karen | केमिकल अर्थिंग कैसे करें।
- Chemical earthing करने के लिए सबसे पहले एक गड्ढा खोदते हैं। यह गड्ढा अर्थ इलेक्ट्रोड के साइज के अनुसार खोदा जाता है खुदे हुए गड्ढे में पानी का छिड़काव किया जाता है।
- गड्ढे के अंदर 40 से 50% तक केमिकल पाउडर डालते हैं जिसके बाद गड्ढे में अर्थ इलेक्ट्रोड को सेट किया जाता है। सेट करते समय इलेक्ट्रोड का ऊपरी हिस्सा थोड़ा बाहर रहना चाहिए ताकि इलेक्ट्रोड से अर्थ वायर या पत्ति को कनेक्ट किया जा सके।
- इलेक्ट्रोड को सेट करने के बाद गड्ढे में केमिकल पाउडर भर देते हैं गड्ढे को भरने के बाद इलेक्ट्रोड को अर्थ वायर से जोड़ देते हैं अर्थवायर को जोड़ने के लिए रिडियुसिंग सॉकेट्स का उपयोग किया जाता है जो नट के द्वारा जुड़ा होता है।
Chemical earthing में कितना खर्चा आता है।
chemical earthing करने का खर्चा गड्ढे की गहराई और लगने वाले इलेक्ट्रोड पर निर्भर करती है अर्थात अगर आप जीआई (G.I.) अर्थ इलेक्ट्रोड का उपयोग कर रहे हैं तो यह सस्ता पड़ सकता है लेकिन अगर आप जीआई (G.I.) के जगह पर कॉपर इलेक्ट्रोड का उपयोग कर रहे हैं तब यह खर्चा बढ़ जाएगा।
Chemical earthing करने के फायदे
- केमिकल अर्थिंग में मेंटेनेंस की आवश्यकता नहीं होती है।
- केमिकल अर्थिंग लंबे समय तक चलती है।
- यह सभी प्रकार के मौसम में हमें स्थिर अर्थ रेसिस्टेंस देती है।
- यह मिट्टी की प्रतिरोधकता को कम करता है।

सम्बंधित विषय
- DPC क्या होता है
- कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट क्या है और उनकी जिम्मेदारियां क्या है?
- फ्लाई ऐश ईंट क्या है और इसकी विशेषताएं क्या है?
- घर बनाने में कितना पैसा खर्च आएगा 2021-22 में
- मैन्युफैक्चर्ड सैंड के फायदे क्या है ?
- रिटेनिंग वॉल क्या है | रिटेनिंग वॉल का उद्देश्य
- रिवेटमेंट वाॅल क्या है और इसके उद्देश्य क्या है ?
- कैविटी वाॅल क्या है | कैविटी वाॅल की क्या उपयोगिता है।
- पैरापेट वाॅल क्या है ?
आशा करता हूँ यह पोस्ट आपको जरूर पसंद आया होगा। यदि इसमें कोई त्रुटि रह गयी हो तो उसके लिए मुझे क्षमा करते हुए उस त्रुटि की ओर मेरा ध्यान केंद्रित करवाएं ताकि हम उसमे सुधार कर सकें।आप मेरे फेसबुक पेज कंस्ट्रक्शन हब को फोलो कर सकते हैं।
धन्यवाद।
0 टिप्पणियाँ