Construction hub

Construction hub

House construction cost in Hindi | घर बनाने में कितना पैसा खर्च आएगा 2022-23 में

House construction cost in Hindi | घर बनाने में कितना पैसा खर्च आएगा 2022-23 में

House construction cost in Hindi


जब कोई व्यक्ति भवन निर्माण या किसी प्रकार की कंस्ट्रक्शन के लिए प्लानिंग करता है तो सबसे पहले आर्किटेक्ट के द्वारा निर्माण में लगने वाली सामग्रियों और उनकी कीमतों का मूल्यांकन की जानकारी लेता है है जिसको हम वैल्यूएशन या ऐस्टीमेशन कहते हैं यह प्रक्रिया छोटे से छोटे निर्माण कार्यों पर भी लागू होती है।

मध्यमवर्गीय व्यक्ति जब घर बनाने का सपना देखता है तो वह उस पर लगने वाले खर्च के बारे में ही सोचता रहता है कि कितना खर्च आएगा, कितनी मजदूरी लगेगी, घर ठेकेदार से बनवाएं या नहीं और ना जाने क्या-क्या ,इसीलिए कोई भी व्यक्ति जो निर्माण से संबंधित जो भी कार्य करवाता है वह निर्माण में लगने वाली लागत के बारे में जानने की इच्छा रखता है।

अगर आपको घर बनाने में लगने वाली लागत का कुछ आईडिया नहीं है तो घर बनाने की प्लानिंग करना कठिन हो जाता है।

ये भी पढ़ें  -

दोस्तों, यहा भवन निर्माण में आने वाले खर्च के बारे में जानेंगे कि भवन निर्माण में प्रति स्क्वायर फीट ब्रिक वर्क कंक्रीट ढलाई शास्त्री अधिकारी के लिए कितने रुपए खर्च आएगा 

House construction cost in Hindi


किसी भी कंस्ट्रक्शन कार्य को करवाने के दो प्रकार होते हैं 

  • पहला प्रकार के अंतर्गत भवन सामग्रियों की जिम्मेदारी आपकी रहेगी जबकि लगने वाली लेबर (जैसे राजमिस्त्री, कारपेंटर, प्लंबर आदि) की जिम्मेदारी ठेकेदार की रहेगी।
  • दूसरे प्रकार के अंतर्गत ठेकेदार की जिम्मेदारी लेबर और भवन सामग्री की रहेगी।


घर बनाने में कितना खर्चा आएगा?

जब हमको घर में लगने वाले खर्च को जानने की इच्छा होती है तो इसके लिए आपको अपने पास के आर्किटेक्ट के पास जाना होगा, आर्किटेक्ट आपसे आपकी रिक्वायरमेंट, इच्छाएं और जरूरतें पूछेगा। उपरोक्त प्रक्रिया आपके भवन/ घर बनाने की प्लानिंग में शामिल होती है।


आर्किटेक्ट आप के घर में लगने वाले खर्च को दो प्रकार से उपलब्ध कराता है।

1. Rough estimate | रफ ऐस्टीमेट 

2. Detailed estimate | डीटेल्ड ऐस्टीमेट


Rough estimate | रफ ऐस्टीमेट 

अगर आप घर बनाने में लगने वाली लागत का तुरंत आइडिया लेना चाहते हैं तब आर्किटेक्ट आपको उस समय की चल रही कीमतों के अनुसार या थम्स रूल्स के अनुसार आपको घर का रफ ऐस्टीमेट देता है। जिससे आपको रफ आइडिया हो जाता है की घर में कितना खर्च आने वाला है।

उदाहरण जैसे भारत में घर बनाने का औसतन खर्च 1200 रू/ स्क्वायर फिट आ रहा है तब आर्किटेक्ट आपके घर की एरिया को 1200 से गुणा करके लगने वाले खर्च की जानकारी देगा।


Detailed estimate | डीटेल्ड ऐस्टीमेट

दूसरे प्रकार में अगर आप डीटेल्ड एस्टीमेट की मांग करते है तब आपसे आर्किटेक्ट समय की मांग करेगा। आर्किटेक्ट आपको घर में लगने वाली प्रत्येक सामग्री की क्वांटिटी और लगने वाले खर्च को बताएगा जिसमें आर्किटेक्ट, इंजीनियर की फीस और सामग्री की ब्रांड भी शामिल है।


House construction cost in 2021-22 | घर बनाने का खर्च 

घर का स्ट्रक्चर डिजाइन, टाइल्स फिटिंग, वायरिंग, प्लंबिंग, पेंटिंग जैसे कार्यों के लिए लेबर कांट्रेक्टर ₹222 से लेकर ₹240 प्रति स्क्वेयर फीट लेता है। साधारण मकान का नक्शा बनाने के लिए आर्किटेक्ट औसतन 3 से 5% कंस्ट्रक्शन मूल्य के अनुसार अथवा फिक्स प्राइस जैसे फ्लोर प्राइस ₹2000 से ₹5000 एलिवेशन 5000 तक 3D आदि की फीस भी लेता है बाकी घर बनाने का भवन सामग्री जैसे रेत, सीमेंट, सरिया, ईट आदि पर खर्च होता है। 

घर बनाने में प्रत्येक भवन सामग्रियों का मूल्य नीचे दिया गया है जिसको हम 1000 स्क्वायर फीट में बने घर को उदाहरण मानकर समझेंगे।


उदाहरण के तौर पर हम 25 × 40 फीट का मकान लेते हैं जिसका कवर्ड एरिया (covered area) 1000 स्क्वायर फिट है।

25×40 = 1000 sq ft (covered area

घर बनाने का वर्तमान औसतन खर्च  (2021-22) 1200/Sq Ft

1000× 12000= 1200000 (12 लाख)

यह एक रफ आईडिया है अतः हम कह सकते हैं कि लगभग 1000 स्क्वायर फीट घर बनाने में 12 लाख खर्च आएगा।

House construction cost with material 2021-22 | 1000 sq ft घर बनाने में विभिन्न सामग्रियों का मूल्य



1. सीमेंट (cement) 450 बैंग = 450×356 = 1लाख 60 हजार

2. रेत (sand) 820 टन या 12.5% कुल लागत का =1लाख 50हजार

3. एग्रीगेट्स (aggregates) 610 टन या 7.5% कुल लागत का =90 हजार

4. लोहा (iron) 4000 kg या 24.5% कुल लागत का =2लाख 94 हजार

5. ईंट (brick) 6000 ईंट =60 हजार

6. टाइल्स (tiles) 8% कुल लागत का =96 हजार

7. रंग ( colors /paint) 4% कुल लागत का =48 हजार 

8. फिटिंग्स (window, door, electrical, plumbing)23% कुल लागत का =2लाख 75हजार 

9. अन्य खर्च = 27 हजार


कुल खर्च = 12 लाख रुपया

नोट
1. बड़े शहरों में कंस्ट्रक्शन कास्ट अधिकतम होता है जबकि छोटे शहरों और ग्रामीण एरिया में कम होता है।
2. घर का नक्शा नगर निगम से पास करवाने का अतिरिक्त खर्च लगता है।
3. फीट और फुट एक ही होते है।
4. स्क्वायर फीट या वर्ग फुट, क्षेत्रफल (लम्बाई x चौड़ाई) होता है।

House construction cost in Hindi





सम्बंधित विषय

आशा करता हूँ यह पोस्ट आपको जरूर पसंद आया होगा। यदि इसमें कोई त्रुटि रह गयी हो तो उसके लिए मुझे क्षमा करते हुए उस त्रुटि की ओर मेरा ध्यान केंद्रित करवाएं ताकि हम उसमे सुधार कर सकें।आप मेरे फेसबुक पेज कंस्ट्रक्शन हब को फोलो कर सकते हैं।

धन्यवाद।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ