Kitchen as per vastus | वास्तु के अनुसार रसोई घर की दिशा | रसोई घर का वास्तु | किचन का वास्तु दोष कैसे दूर करें | रसोई घर का दरवाजा | वास्तु के अनुसार किचन की दिशा | रसोई घर का सामान | वास्तु टिप्स फॉर किचन स्लैब कलर
रसोई में आप हर दिन इतना ज्यादा समय व्यतीत करती है, पर क्या आपने सोचा कि आपकी रसोई वास्तु के अनुरूप है?
इस ब्लाॅग में हम आपको कुछ सरल वास्तु टिप्स में बताएंगे कि कौन सी दिशा में क्या समान रखें।
- रसोई में चूल्हे को आग्नेय कोण में रखना चाहिए। चूल्हे को दीवार से सटा कर नहीं रखना चाहिए। चूल्हे को उत्तर दिशा में कभी भी नहीं रखना चाहिए, क्योंकि उत्तर दिशा का स्वामी कुबेर होता है। कुबेर की अग्नी से कभी भी नहीं बनती है। इसलिए चूल्हे को वास्तुशास्त्र के अनुसार आग्नेय कोण में ही रखना चाहिए।
- सिंक रसोई घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। क्योंकि पानी के बिना खाना नहीं बनाया जा सकता है और ना ही झूठे बर्तन धोए जा सकते हैं। सिंक को ईशान (उत्तर- पूर्व) कोण में रखना चाहिए।
- रसोई घर में प्रयोग होने वाले खाद्य पदार्थ जैसे आटा, चावल, दाल, पश्चिम दिशा या दक्षिण दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से वस्तुओं में कभी भी कमी नहीं आती है बरकत ही बरकत बनी रहती है।
- एग्जाॅस्ट फैन को रसोई घर की दीवार पर लगाना श्रेष्ठ रहता है यानी आप जिस तरफ खिड़की बना रही है ठीक उसके उपर एग्जाॅस्ट फैन लगा लें तो बहुत अच्छा होगा।
- रसोई घर में पत्थर का स्लैब पूर्व या उत्तर दिशा में होना चाहिए जिससे ग्रहणी का मुख उत्तर या पूर्व दिशा में रहे।
- रसोई घर में बिजली से चलने वाले उपकरण फ्रिज, माइक्रोवेव, ओवेन, टोस्टर इत्यादि को पश्चिम दिशा में होना चाहिए।
kitchen vastu tips in hindi | vastu shastra for home | vastu shastra in hindi for home
सम्बंधित विषय
अगर आपके पास कोई प्रश्न है, तो निचे Comment करें। यदि आप इस आवेदन को उपयोगी पाते हैं, तो इसे अपने दोस्तों के साथ Share करें।
धन्यवाद।
0 टिप्पणियाँ