Construction hub

Construction hub

वास्तु के अनुसार घर में कौन सा रंग करें?

वास्तु के अनुसार घर में कौन सा रंग करें?

वास्तु के अनुसार घर में कौन सा रंग करें


जब घर के पुराने रंग को हटाकर नया रंग किया जाता है तो घर की दीवारों का नया रंग आप में उत्साह भर देता है लेकिन अगर यही रंग आप वास्तु के अनुसार चुने तो यह आपके जीवन में सकारात्मक और आश्चर्यजनक परिणाम भर देता हैं। तो आइए जानते हैं कि कौन सा रंग शुभ और चमत्कारी परिणाम देता है।

घर को रंग करने से उसकी सुंदरता निखरके आती है और साथ में धूप और बारिश से भी रक्षा होती है। जानेंगे कुछ जरूरी बातें, कि कमरे में कौन सा रंग करें जाने वास्तु टिप्स 


  • घर में प्रवेश करते ही सर्वप्रथम जो कमरा सबसे पहले आता है वहां सफेद रंग, हल्का हरा, गुलाबी व नीला रंग करवाना शुभ होता है।

  • घर का लिविंग रूम यह आपका सबसे महत्वपूर्ण स्थान है जहां आप अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करते हैं। लिविंग रूम में आप डार्क कलर को कभी ना करें जैसे काला रंग 

वास्तु के अनुसार ड्राइंग रूम का कलर
  • बैठक कक्ष में हमेशा पीला, मटमैला, भूरा हरा रंग शुभ होता है अगर आप इस स्थान के लिए नियमित रंगों को चुनना चाहते हैं तो आप ग्रे ब्लू या वेज कलर चुन सकते हैं।


  • डाइनिंग रूम अर्थात भोजन कक्ष के लिए आप हरा, नीला या हल्का गुलाबी, हल्का रंग का उपयोग कर सकते हैं। यह तीनों रंग आपके डाइनिंग रूम के लिए शुभ हो सकते हैं।

बेडरूम में कौन सा कलर होना चाहिए
  • मुख्य शयन कक्ष में हरा या नीला गुलाबी हल्का रंग का प्रयोग आपके लिए शुभ हो सकता है।


  • बच्चों का कोई कमरा या फिर जहां पर बच्चों को सुलाया जाता है वहां की दीवारों पर पिंक, स्काई ब्लू या पीले रंग के सॉफ्ट टोंस बच्चों के मशहूर रंग होते हैं जिन्हें बच्चे पसंद करते हैं क्योंकि यह रंग सुखदायक रंग होते हैं इसलिए बच्चों के कमरे में भी इन रंगों का उपयोग होना चाहिए इन रंगों का बच्चों पर इनका शांत प्रभाव पड़ता है।

वास्तु के अनुसार किचन का कलर
  • किचन यानी रसोईघर में हमेशा शांतिदायक सफेद रंग शुभ होता है जो वहां की ऊर्जा को सकारात्मकता प्रदान करता है।

पूजा घर का कलर कैसा होना चाहिए
  • पूजा व अध्यात्म से संबंधित कमरे में सदैव गुलाबी, हरा, लाल रंग करवाना चाहिए।


  • कहते हैं कि लाल रंग और हरा रंग आपकी कंसंट्रेशन क्षमता बढ़ाने में मदद करता है इसके अलावा आप अपने स्टडी रूम में ग्रे, ऑरेंज, पीला या सिल्वर शेड्स भी चुन सकते हैं।


  • गृह स्नानघर अर्थात बाथरूम का अंदरूनी रंग गुलाबी, स्लेटी या सफेद रंग हो तो वह आपके लिए शुभ हो सकता है।






सम्बंधित विषय

अगर आपके पास कोई प्रश्न है, तो निचे Comment करें। यदि आप इस आवेदन को उपयोगी पाते हैं, तो इसे अपने दोस्तों के साथ Share करें।

धन्यवाद।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ