Construction hub

Construction hub

What is carpet area in Hindi | how to calculate built up area from plot area | difference between built up area and covered area | how to calculate carpet area | carpet area calculator | कार्पेट एरिया और बिल्टअप एरिया में अंतर

What is carpet area | how to calculate built up area from plot area | difference between built up area and covered area | how to calculate carpet area | carpet area calculator | कार्पेट एरिया और बिल्टअप एरिया में अंतर

                              Difference between carpet area and build up area

अक्सर नया घर खरीदते समय डिलर/ बिल्डर द्वारा कुछ शब्द जैसे कार्पेट एरिया और बिल्टअप आपको कंफ्यूज कर सकते हैं तो समझ लेते हैं कि कार्पेट एरिया और बिल्टअप एरिया में क्या अंतर है।

जब किसी शहर में फ्लैट खरीदने जा रहे होते हैं तो डिलर/ बिल्डर कार्पेट एरिया और बिल्टअप एरिया का जिक्र करता है लेकिन इन शब्दों का वास्तविक अर्थ और अंतर नहीं समझ आने पर हम कंफ्यूजन का शिकार हो जाते हैं। और हम डिलर/ बिल्डर द्वारा बेवकूफ बन सकते है।

अक्सर यह होता है कि डिलर/ बिल्डर द्वारा बताए सुपर एरिया को हम फ्लैट का साइज़ मानकर फ्लैट की बुकिंग कर देते हैं और पता चलता है कि फ्लैट आवश्यकता के अनुसार कम है।

कार्पेट एरिया :

कार्पेट एरिया का मतलब कार्पेट एरिया से ही समझ सकते हैं अर्थात वह फ्लैट का वह भाग जहां पर कार्पेट बिछाया जा सके।

इस क्षेत्र में आप के द्वारा इस्तेमाल होने वाला तथा वास्तविक क्षेत्र होता है यह फ्लैट के अंदर का खाली वास्तविक क्षेत्र होता है।

कार्पेट एरिया फ्लैट की दीवारों की मोटाई, मिलने वाली बालकनी, और छत को शामिल नहीं किया जाता है जबकि फ्लैट के अंदर कि सीढ़ी को कार्पेट एरिया में ही शामिल किया जाता है।

सामान्य तौर पर कार्पेट एरिया , बिल्ट अप का 70% हो सकता है उदाहरण के लिए आपके फ्लैट का क्षेत्रफल 1000 sq.ft है।तब उसमें दीवार और बालकनी के एरिया को घटाने पर 700 sq.ft रहेगा।

बिल्टअप एरिया:

फ्लैट का बिल्टअप एरिया में फ्लैट की दीवारों की मोटाई को शामिल किया जाता है मतलब जब कार्पेट एरिया के साथ फ्लैट की दीवारों की मोटाई , बालकनी , आदि शामिल होती है । सामान्य तौर पर यह कार्पेट एरिया से 10 से 15% अधिक होता है। इसको कैलकुलेट करने के लिए कार्पेट एरिया और दीवारों से कवर किया गया क्षेत्र को जोड़ा जाता है।

सुपर बिल्टअप एरिया:

सुपर एरिया डिलर/ बिल्डर द्वारा बताया गया वह एरिया होता है जिसमें फ्लैट मालिकों के द्वारा इस्तेमाल की जाने वाले क्षेत्र जैसे जररेंटर रूम , पार्क , यार्ड, सीढ़ीयां, लिफ्ट, लाॅबी, आदि है।

ज्यादातर बिल्डर फ्लैट को बैचते समय सुपर एरिया शब्द का इस्तेमाल करते हैं। इस क्षेत्रफल में ग्राउंड , अंडरग्राउंड, स्वीमिंगपूल, गार्डन, आदि को शामिल नहीं किया जाता है।

डिलर/ बिल्डर बिक्री योग्य क्षेत्र को 25 फीसद तक बढ़ा देते हैं क्योंकि बिल्डर सुपर बिल्ट अप एरिया के आधार पर ही फ्लैट की कीमत को वसूल करने की इच्छा रखते हैं।

इस बढ़े हुए क्षेत्र को लोडिंग कहते हैं उदाहरण के लिए आप के फ्लैट का कार्पेट एरिया 600 sq.ft है बिल्डर इसमें 30% लोडिंग को जोड़ देता है तो आपसे 600*30/100=780 sq.ft की कीमत वसूल सकता है जबकि आप उपयोग में 600 sq.ft एरिया ही ला रहे हैं।


आशा करता हूँ यह पोस्ट आपको जरूर पसंद आया होगा। यदि इसमें कोई त्रुटि रह गयी हो तो उसके लिए मुझे क्षमा करते हुए उस त्रुटि की ओर मेरा ध्यान केंद्रित करवाएं ताकि हम उसमे सुधार कर सकें।आप मेरे फेसबुक पेज कंस्ट्रक्शन हब को फोलो कर सकते हैं।

धन्यवाद।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ