What is difference between PERT and CPM | PERT और CPM के बीच अंतर | What are PERT and CPM used for?
प्रोजेक्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत किसी परियोजना के लिए योजना का नियोजन निर्धारण, क्रियान्वयन, निगरानी, नियंत्रण आदि रूपों में व्यवस्थित करने के साथ लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रबंधन तकनीक है यह प्रबंधन तकनीक PERT और CPM है जो नेटवर्क आधारित परियोजना प्रबंधन तकनीक है जोकि गतिविधियों और घटनाओं के प्रभाव और अनुक्रम को दर्शाती है।
PERT तकनीक उन परियोजनाओं के लिए इस्तेमाल की जाती है जहां पर योजना की पूरा करने के लिए आवश्यक समय ज्ञात नहीं होता है। जबकि CPM ( critical path method ) उन परियोजनाओं के लिए इस्तेमाल की जाती है जो प्रकृति में आवर्ती हैं।
दोनों शेड्यूलिंग विधियों ( PERT & CPM ) परियोजना के द्वारा नेटवर्क को डिजाइन करने और उसके पथ (रास्ते) का पता लगाने के लिए एक सामान्य दृष्टिकोण की आवश्यकता होती है जो कि परियोजना को पूरा करने के लिए इस्तेमाल की जाती है। दोनों शेड्यूलिंग विधियां परियोजना और प्रबंधक तकनीक एक दूसरे के साथ संयोजन का काम करती है।
ये भी पढ़ें -
- क्यूरिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ?
- स्लैब कंक्रीटिंग के समय किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ?
- स्लैब कंक्रीटिंग से पहले किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ।
- कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट में PERT क्या होता है?
दोस्तों, यह आर्टिकल परियोजना प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण तकनीक PERT और CPM के संदर्भ में हैं। जो किसी परियोजना को सफल समापन के लिए उपयोग की जाती है। PERT और CPM के बीच कुछ अंतर इस प्रकार है।
What is difference between PERT and CPM | PERT और CPM के बीच अंतर
- PERT एक परियोजना प्रबंधन तकनीक है जबकि CPM परियोजना प्रबंधन की एक सांख्यिकी तकनीक है।
- PERT का उपयोग परिजनों की अनिश्चित गतिविधियों के प्रबंधन के लिए किया जाता है जबकि CPM किसी परियोजना के लिए पहले से ही सुनिश्चित गतिविधियों का प्रबंधन करती है।
- PERT एक समय योजना और नियंत्रण की तकनीक है जबकि CPM एक लागत और समय नियंत्रण करने की तकनीक है।
- PERT एक गैर-दोहराव स्वभाव है जबकि CPM एक दोहराव वाला स्वभाव है।
- PERT एक शोध और विकास परियोजना के रूप में उपयोगी है जबकि CPM निर्माण परियोजना के रूप में विकसित है।
- PERT को कार्य विधि द्वारा व्यवस्थित किया जाता है जबकि CPM को गतिविधियों के लिए व्यवस्थित किया जाता है।
- PERT में तीन बार अनुमान लगाये जाते है प्रथम आशावादी समय, दूसरा सबसे अधिक समय से और तीसरा निराशावादी समय से जबकि CPM में एक ही बार अनुमान लगाया जाता है।
- PERT तकनीक उच्च परिशुद्धता समय अनुमान के लिए उपयुक्त है जबकि CPM उचित समय के लिए उपयुक्त है।
- PERT अप्रत्याशित गतिविधियों से संबंधित है जब किसी CPM पूर्वानुमानित गतिविधियों से संबंधित है।
- CPM में महत्वपूर्ण और गैर महत्वपूर्ण गतिविधियों के बीच सीमांकन है जबकि PERT के संबंध में ऐसा कुछ नहीं है।

सम्बंधित विषय
- RCC और PCC में क्या अंतर है ?
- फाइन और कोर्स एग्रीगेट्स के बीच क्या अंतर है ?
- UPVC , CPVC और PVC पाइपों में क्या अंतर है
- OPC और PPC सीमेंट में क्या अंतर है?
- वाॅटरप्रूफिंग और डैंपप्रुफिंग में क्या अंतर है?
- वास्तुकार और भूदृश्य वास्तुकार में क्या अंतर है?
- लोड बेयरिंग और फ्रेंम स्ट्रक्चर के बीच क्या अंतर है?
आशा करता हूँ यह पोस्ट आपको जरूर पसंद आया होगा। यदि इसमें कोई त्रुटि रह गयी हो तो उसके लिए मुझे क्षमा करते हुए उस त्रुटि की ओर मेरा ध्यान केंद्रित करवाएं ताकि हम उसमे सुधार कर सकें।आप मेरे फेसबुक पेज कंस्ट्रक्शन हब को फोलो कर सकते हैं।
धन्यवाद।
0 टिप्पणियाँ