How to calculate tiles for flooring | घर में कितनी टाईल्स लगेगी कैसे निकाले ?
टाइल, भवन निर्माण में उपयोग होने वाली भवन सामग्रियों में से एक है जिसका उपयोग भवन निर्माण में फर्श, दीवारों,छत आदि को ढकने के लिए किया जाता है टाइल्स पत्थर, धातु ,पकी हुई मिट्टी और कांच आदि सामग्री के द्वारा निर्मित होती हैं यह आकार में वर्गाकार और आयताकार भी हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें -
- दीवार में कंक्रीट ब्लॉकों की गणना कैसे करें ?
- ईंटों की संख्या कैसे जाने ?
- स्टील के वजन की गणना कैसे करें ?
दोस्तों, यहां हम टाइल्स के विषय में जान रहे हैं इस आर्टिकल का उद्देश्य आपको बताना है कि अगर आप घर में टाइल्स लगवा रहे हैं तो आपको कितना टाइल्स खरीद कर लाना होगा। विषय को आगे बढ़ाने से पहले हम जान लेते हैं कि टाइल्स क्या होती है? टाइल्स के प्रकार और टाइल्स लगाने के क्या उद्देश्य होते हैं।
What is tiles in Hindi | टाइल्स क्या होती है?
टाइल्स एक पतली भवन निर्माण सामग्री है टाइल्स का उपयोग भवन निर्माण में फर्श, दीवारों आदि को कवर करने के लिए किया जाता है।
- ये भी पढ़ें - बिल ऑफ़ क्वांटिटी क्या होता है?
Purpose of tile flooring in house | घर में टाइल्स लगाने का उद्देश्य
घर में टाइल लगाने का उद्देश्य निम्नलिखित हैं।
- टाइलों की सतह चमकदार और पाॅलीसदार होती है जो देखने में आकर्षक और एक आकर्षक स्तर प्रदान करती है।
- टाइल्स को आप अपने पास से बाजार में आसानी से खरीद सकते है जिसको आप विभिन्न आकार व रंगों को अपने आकर्षण अनुसार खरीद सकते हैं।
- टाइल्स टिकाऊ और कठोर सतह प्रदान करती है।
- फर्श की टाइल्स, ज्यादातर रसोई, बेडरूम, बाथरूम, ड्राइंग रूम, छत, स्विमिंग पूल आदि स्थानों पर उपयोग की जाती है इन टाइलों के प्रकार, स्थान के अनुसार भिन्न भिन्न हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें - सिविल इंजीनियरिंग में नौकरी के लिए आवश्यक 10 कौशल
What is the standard size of flooring tiles | फ्लोरिंग टाइलों का मानक आकार क्या है?
आमतौर पर फ्लोरिंग टाइल्स आयताकार और वर्गाकार उपयोग होती है लेकिन विकल्प के रूप में आपको इन के साइज (sizes) आपको खरीद करने से पहले सोचने पर विवश कर देंगे।
फर्श टाइल्स और दीवार टाइलों के कुछ मानक साइज (standard size) नीचे दिए गए हैं।
- ये भी पढ़ें - घर बनाने में कितना पैसा खर्च आएगा 2021-22 में
फ्लोरिंग टाइल्स के लिए साइज | फर्श टाइल्स | flooring tiles
- 12"×12"
- 18"×18"
- 12"×24"
वाॅल टाइल्स के लिए साइज | वाॅल टाइल्स | wall tiles
- 8"×10"
- 10"×12"
- 12"×24"
कुछ कंपनियां ग्राहक पसंद को आकर्षित करने के लिए टाइल्स के बड़े साइज दिए हुए हैं।
- 24"×18"
- 36"×36"
- 48"×48"
बड़े आकार की टाइलों में कम से कम डिजाइन होती हैं लेकिन यह टाइल्स आपको पहली नजर में प्रभावित कर सकती हैं।
यदि आप न्यूनतम और आधुनिक टाइल्स पसंद करते हैं तो बड़ी फ्लोरिंग टाइल्स आपके लिए एकदम उपयुक्त हैं और आप क्लासिक टाइल्स के प्रशंसक हैं तो टाइल्स पसंद करने में कोई सीमा नहीं रह जाती।
रसोई के फर्श की टाइल का मानक साइज (standard size) 12" होता है जो विभिन्न सामग्रीयों जैसे चीनी मिट्टी, सिरेमिक और प्राकृतिक पत्थरों से निर्मित होती है।
बाथरूम टाइल्स के मानक साइज (standard size) 8",6",4"और 2" भी शामिल है। बाथरूम में फर्श और दीवारों दोनों पर टाइल्स का उपयोग किया जाता है बाथरूम में फर्श और दीवार के लिए वाॅल सूट और मोजैक टाइल्स से लेकर बड़े टाइल्स तक उपयोग हो सकते हैं।
घर के इंटीरियर व सुंदर रूप के अनुसार टाइल्स का सही चुनाव किया जाता है छोटे से छोटे बाथरूम के फर्श की टाइल का चुनाव करते समय ध्यान देने वाली बात यह है कि ऐसी टाइलों का चुनाव करना है जो आपको बाथरूम के लिए सही और आपको शांत अहसास पैदा करें।
ये भी पढ़ें - सीमेंट की गुणवत्ता की जांच कैसे करें?
How to calculate tiles needed for a flooring in SQ MT | एक मंजिल घर में कितनी टाइल्स लगेगी ?
सबसे पहले हम टाइल्स की संख्या निकालने के लिए मीट्रिक प्रणाली (sq mt) का उपयोग करेंगे।
प्रथम चरण में आप टाइल्स लगाने वाले स्थान का एरिया निकालेंगे अर्थात जिस एरिया में आपको टाइल्स लगानी है उस एरिया का आपको क्षेत्रफल पता होना चाहिए। क्षेत्रफल को आपने स्क्वायर मीटर में निकालना है।
उदाहरण के तौर पर आपके टाइल लगने वाले कमरे का साइज 5 मीटर × 4 मीटर है जिसमें 5 मीटर कमरे की लंबाई और 4 मीटर कमरे की चौड़ाई है।
क्षेत्रफल = लंबाई × चौड़ाई
= 5 × 4
= 20 स्क्वायर मीटर
यहां आप के कमरे का क्षेत्रफल (एरिया) 20 स्क्वायर मीटर है।
द्वितीय चरण-लगने वाली एक टाइल का क्षेत्रफल मापें
माना यहां आपने 0.30 मीटर × 0.30 मीटर का टाइल इस्तेमाल किया है।
तब एक टाइल का क्षेत्रफल होगा।
क्षेत्रफल = लंबाई × चौड़ाई
= 0.30 मीटर × 0.30 मीटर
=0.09 स्क्वायर मीटर
कमरे के लिए आवश्यक टाइल्स
= कमरे का क्षेत्रफल (एरिया)/एक टाइल का क्षेत्रफल
= 20/0.09
=222 टाइल्स
नोट- हमेशा टाइल की संख्या निकालने के बाद उसमें 5 % वेस्ट (waste) टाइल्स को जोड़ा जाता है क्योंकि कुछ टाइल्स लगाते समय टूट जाती है या काट दी जाती है जिसकी पूर्ति करने के लिए 5 % टाइल्स को लिया जाता है।
अतः क्षतिपूर्ति के लिए अतिरिक्त 5 % टाइल्स को जोड़ें
टाइलों की संख्या = 222 + 5%(waste tiles)
= 222+ (222 का 5%)
= 222+11
=233 टाइल्स
अतः यहां 5 मीटर × 4 मीटर के रूम के लिए 233 टाइल्स लगेंगी।
ये भी पढ़ें - कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट क्या है और उनकी जिम्मेदारियां क्या है?
How to calculate tiles needed for a flooring in SQ FT | एक मंजिल घर में कितनी टाइल्स लगेगी ?
सबसे पहले हम टाइल्स की संख्या निकालने के लिए फिट्रिक प्रणाली (sq ft) का उपयोग करेंगे।
प्रथम चरण में आप टाइल्स लगाने वाले स्थान का एरिया निकालेंगे अर्थात जिस एरिया में आपको टाइल्स लगानी है उस एरिया का आपको क्षेत्रफल पता होना चाहिए। क्षेत्रफल को आपने स्क्वायर फीट में निकालना है।
उदाहरण के तौर पर आपके टाइल लगने वाले कमरे का साइज 18 फीट × 15 फीट है जिसमें 18 फीट कमरे की लंबाई और 15 फीट कमरे की चौड़ाई है।
क्षेत्रफल = लंबाई × चौड़ाई
= 18 × 15
= 270 स्क्वायर फीट
यहां आप ही कमरे का क्षेत्रफल (एरिया) 270 स्क्वायर फीट है।
द्वितीय चरण-लगने वाली एक टाइल का क्षेत्रफल मापें
माना यहां आपने 2 फीट × 2 फीट का टाइल इस्तेमाल किया है।
तब एक टाइल का क्षेत्रफल होगा।
क्षेत्रफल = लंबाई × चौड़ाई
= 2 फीट × 2 फीट
=4 स्क्वायर फीट
कमरे के लिए आवश्यक टाइल्स
= कमरे का क्षेत्रफल (एरिया)/एक टाइल का क्षेत्रफल
= 270/4
=67.5 टाइल्स
नोट- हमेशा टाइल की संख्या निकालने के बाद उसमें 5 % वेस्ट (waste) टाइल्स को जोड़ा जाता है क्योंकि कुछ टाइल्स लगाते समय टूट जाती है या काट दी जाती है जिसकी पूर्ति करने के लिए 5 % टाइल्स को लिया जाता है।
अतः क्षतिपूर्ति के लिए अतिरिक्त 5 % टाइल्स को जोड़ें
टाइलों की संख्या = 67.5 + 5%(waste tiles)
= 67.5+ (67.5 का 5%)
= 67.5+3.37
=70.87 टाइल्स
अतः यहां 18 फीट × 15 फीट के रूम के लिए लगभग 71 टाइल्स लगेंगी।
How to calculate skirting tiles | स्कर्टिंग टाइल्स की गणना कैसे करें?
आमतौर पर स्कर्टिंग टाइल्स की मात्रा को रनिंग मीटर में ज्ञात किया जाता है उदाहरण के तौर पर हमारे पास 10 मीटर × 8 मीटर का हाॅल/कमरा है।
स्कर्टिंग टाइल्स जानने के लिए हम पहले कमरे की परिधि को रनिंग मीटर में मापेंगे।
हाॅल/कमरा का परिधि = (10 मीटर +8 मीटर)×2
=36 मीटर
इस परिधि में से दरवाजे के स्थान की परिधि को घटायें
माना आपका दरवाजा 1 मीटर चौड़ा है तो उसमें 1 मीटर लंबाई कम देंगे।
स्कर्टिंग की वास्तविक लंबाई = 36 मीटर - 1 मीटर
= 35 मीटर
माना आपके स्कर्टिंग टाइल्स का साइज (size) 30 सेंटीमीटर +7 सेंटीमीटर है जो मीटर मे 0.30× 0.07 मीटर है।
सेंटीमीटर
स्कर्टिंग टाइल्स की संख्या = 30मीटर/0.30मीटर
=116.66
अतः कमरे में कुल 117 स्कर्टिंग टाइल्स लगेगी।

सम्बंधित विषय
- भवन निर्माण सामग्री के प्रकार
- क्यूरिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ?
- स्लैब कंक्रीटिंग के समय किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ?
- स्लैब कंक्रीटिंग से पहले किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ।
- टेंडर क्या होता है? | टेंडर के प्रकार
- पोर कार्ड क्या है | निर्माण कार्य में पोर कार्ड का क्या महत्व है |
- भारत में स्थित सीमेंट की 10 कंपनीयों की सूची
आशा करता हूँ यह पोस्ट आपको जरूर पसंद आया होगा। यदि इसमें कोई त्रुटि रह गयी हो तो उसके लिए मुझे क्षमा करते हुए उस त्रुटि की ओर मेरा ध्यान केंद्रित करवाएं ताकि हम उसमे सुधार कर सकें।आप मेरे फेसबुक पेज कंस्ट्रक्शन हब को फोलो कर सकते हैं।
धन्यवाद।
0 टिप्पणियाँ