Construction hub

Construction hub

What is ready mix concrete in Hindi | रेडी मिक्स कंक्रीट क्या है ?

What is ready mix concrete | what is RMC | types of ready mix concrete | ready mix concrete process  | ultratech ready mix concrete price | ready mix concrete price in India disadvantages of ready mix concrete | ready mix concrete uses ready mix concrete expiry time | रेडी मिक्स कंक्रीट

What is ready mix concrete | what is RMC


रेडी मिक्स कंक्रीट (ready mix concrete) एक प्रकार का मिश्रित कंक्रीट है जिसको आवश्यकता के अनुसार मानक विनिर्देशों के आधार पर कारखानों में अथवा बैचिंग प्लांट के भीतर निर्मित किया जाता है। तैयार कंक्रीट मिश्रण को ट्रक के ऊपर लगे ट्रांजिट मिक्सर के भीतर कार्यस्थल पर ले जाया जाता है।


ये भी पढ़ें -


दोस्तों, यह आर्टिकल रेडी मिक्स कंक्रीट (ready mix concrete) के संबंध में है जिसमें हम जानेंगे की रेडी मिक्स कंक्रीट क्या होता है और साथ ही जानेंगे कि इसके फायदे और नुकसान 


रेडी मिक्स कंकरीट एक प्रकार का कारखाना में बना बनाया मिक्स कंक्रीट होता है जो उच्च स्वामित्व और स्थिरता की गारंटी देता है।

रेडी मिक्स कंकरीट (RMC) की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए उपयोग होने वाले एग्रीगेट्स जैसे रेत पत्थर आदि को धो लिया जाता है जिससे गंदगी और मिट्टी बाहर निकल जाती है।

रेडी मिक्स कंक्रीट, सामान्य कंक्रीट की तुलना में ज्यादा मजबूत और टिकाऊ होता है क्योंकि इसको विशेषज्ञों द्वारा उपयोगी मानकों के आधार पर तैयार किया जाता है।

यह सभी प्रकार के कंक्रीट ग्रेड्स जैसे M15, M20 या इससे भी उच्च ग्रेड में भी कंक्रीट उपलब्ध कराता है। इसका निर्माण करने वाले कुछ कंपनियां जैसे अल्ट्राटेक रेडी मिक्स कंक्रीट, लाफार्ज रेडी मिक्स कंक्रीट, एसीसी रेडी मिक्स कंक्रीट इत्यादि है।

इसे कंस्ट्रक्शन साइट पर उपयोग के लिए प्रति घन मीटर (क्यूबिक मीटर) के इकाई के अनुसार तैयार किया जाता है एक ट्रांजिट मिक्सर में लगभग 6 क्यूबिक मीटर कंक्रीट आता है।

What is ready mix concrete | what is RMC


ये भी पढ़ें -  रेत क्या है | रेत की संरचना, रंग और प्रकार

Ready made concrete price | रेडी मिक्स कंक्रीट की कीमत

रेडी मिक्स कंक्रीट की कीमत जानने से पहले हमें पता होना चाहिए कि साइट पर कितना रेडी मिक्स कंक्रीट की आवश्यकता होगी क्योंकि एक ट्रक में कम से कम 6 क्यूबिक मीटर कंपलीट आता है।

रेडीमेड कंक्रीट की कीमत लगभग 4000 से लेकर 6600 प्रति क्यूबिक मीटर होती है जिनकी कीमत कंपनी के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

रेडी मिक्स कंकरीट की कीमत साइट की दूरी के अनुसार घट अथवा बढ़ सकती है।


ये भी पढ़ें - कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट में PERT क्या होता है?

Ready mix concrete benefits | रेडी मिक्स कंकरीट के फायदे 


  • रेडी मिक्स कंक्रीट ( Ready mix concrete)  सटीक और उच्च गुणवत्ता का होता है।


  • कारखाने में उपलब्ध परिष्कृत उपकरणों और सुसंगत तरीकों का उपयोग कर रेडी मिक्स कंक्रीट को हाई क्वालिटी का बनाया जाता है।


  • रेडी मिक्स कंक्रीट को विशेषज्ञों द्वारा उपयोगी मानकों के आधार पर तैयार किया जाता है जो इसको सामान्य कंक्रीट की तुलना में बेहतर और मजबूत बनाता है।


  • रेडी मिक्स कंक्रीट के इस्तेमाल से निर्माण गति में बढ़ोतरी होती है।


  • रेडी मिक्स कंक्रीट निर्माण में मानव श्रम पर निर्भरता कम रहती है जिस कारण उपयोग होने वाले अनुपात में त्रुटियों की संभावना कम हो जाती है।


  • पेट्रोल डीजल की खपत कम होती है जिससे ध्वनि और वायु प्रदूषण में भी कमी होती है।


  • इसके उपयोग से अधिक टिकाऊ और बेहतर स्ट्रक्चर बनता है यह मार्केट में उपलब्ध रेडी टू यूज कंक्रीट है जिसे डायरेक्ट इस्तेमाल किया जा सकता है।


  • बेहतर हैंडलिंग और उचित मिश्रण अभियान से सीमेंट की खपत 10 से 12% तक कम होती है।


ये भी पढ़ें - सीमेंट की गुणवत्ता की जांच कैसे करें?

Where is ready mix concrete used | रेडी मिक्स कंक्रीट कहां इस्तेमाल होता है।

जब साइट पर मिक्स कंक्रीट बनाते हैं तब कंक्रीट बनाने के लिए मिश्रण उपकरणों जैसे लेबर, मिक्सर ऑपरेटर आदि की आवश्यकता होती है और साथ ही कंक्रीट सामग्रियों के लिए खरीद और भंडारण की आवश्यकता भी होती है जिससे समय और लागत की खपत होती है।

कभी-कभी साइट पर सभी उपकरणों अथवा लेबर के उपलब्ध ना होने के कारण कंकरिटिंग होने में देरी होती है जिस कारण रेडी मिक्स कंक्रीट एक अच्छा और बेहतर विकल्प माना जाता है।

अक्सर, रेडी मिक्स कंक्रीट का उपयोग उन निर्माण परियोजनाओं में किया जाता है जहां साइट पर कंक्रीट मिक्स के लिए सुविधा उपलब्ध नहीं होती है अथवा लेबर उपलब्ध नहीं होती है।




सम्बंधित विषय

अगर आपके पास कोई प्रश्न है, तो निचे Comment करें। यदि आप इस आवेदन को उपयोगी पाते हैं, तो इसे अपने दोस्तों के साथ Share करें।

धन्यवाद।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ