Types of door used in building construction | Types of door | Major types of door for your home | Doors types | Different types of doors | types of wooden doors

दरवाजा किसी भवन या इमारत के लिए एक सुरक्षा के उद्देश्य से महत्वपूर्ण हिस्सा है। घर की प्लानिंग करते समय घर के दरवाजे अपनी भूमिका निभाते हैं।
घर के लिए दरवाजा एक बैरियर का काम करता है जो भवन के एक कमरे से दूसरे कमरे तक पहुंचाने के लिए दीवार के खुले स्थान में लगाया जाता है भवन के आंतरिक भाग दरवाजे से जुड़े होते हैं।
निर्माण कार्यों में विभिन्न प्रकार के दरवाजों का उपयोग किया जाता है जो निर्माण की जगह, उपयोग होने वाली निर्माण सामग्री के आधार पर और कार्य संचालन के आधार पर वर्गीकृत किये जाते है।
- सीढ़ियां कितने प्रकार की होती है?
- साफ्टवुड़ और हार्डवुड के बीच क्याअंतर है?
- MDF लकड़ी क्या है। MDF लकड़ी के प्रकार क्या है?
- स्केल क्या है और इसके प्रकार क्या है?
Types of doors used in building construction
1. Battened and Ladged doors
इस प्रकार के दरवाजे में बैटन (batten) ऊर्ध्वाधर (vertically) लगे होते हैं जिसमें खांचे लगें होते हैं। जो क्षैतिज (horizontal) सपोर्ट के द्वारा एक साथ जुड़े होते हैं। जैसा की पिक्चर में दिखाया गया है।

सामान्यतः बैटन का साइज लगभग 100 mm से 150 mm चौड़ाई और 20 mm से 30 mm मोटे होते हैं।दरवाजे में लगे ledge का साइज (size) 100-200 mm चौड़ा और 25- 30 mm मोटा होता है। इस प्रकार के दरवाजे छोटे ओपनिंग के लिए अच्छे होते हैं।
2. Battened, ledged and braced doors
इस प्रकार के दरवाजे में बैटन (batten) और ledged के अतिरिक्त ब्रेसेज (braces) को लगाया जाता है। ताकि दरवाजे को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।
.jpg)
इस ब्रेसेज (braces) को ledge के बीच में तिरछा करके लगाया जाता है। जैसा कि आप पिक्चर में देख सकते हैं। ब्रेसेज (braces) 100 -150 mm चौड़े और 25-30 mm मोटे होते हैं। इस प्रकार के दरवाजे का उपयोग चौड़े ओपनिंग के लिए किया जाता है।
3. Battened, ledged and framed doors
.jpg)
साधारण batten और ledged दरवाजों के लिए दो वर्टिकल के रूप में फ्रेमवर्क प्रदान किया जाता है। जिन्हें स्टाइल (Stiles) कहा जाता है। आमतौर पर स्टाइल (Stiles) 100 mm चौड़े होते हैं। जहां तक मोटाई का सवाल है तो स्टाइल की मोटाई ledge और batten की मोटाई के बराबर होनी चाहिए। यह मोटाई लगभग 40 mm तक होती है।
4. Battened, Ledged, braced and framed doors
इस प्रकार के बैटन (batten) के लेज (ledge) और ब्रेसिस (braces) के साथ साथ फ्रेम (Frame) का उपयोग किया जाता है।जिसे स्टाइल (Stiles) कहते हैं।
यह दरवाजे अधिक मजबूत बने होते हैं इन दरवाजों में स्टाइल के बीच में तीरछे ब्रेसिस लगे होते हैं जो लगभग 40 mm पर जुड़े होते हैं।
Types of doors based on mathod of construction.
निर्माण के आधार पर दरवाजों को पांच प्रकारों से वर्गीकृत किया जाता है। जो इस प्रकार है।
5. Framed and panelled door
यह दरवाजे मजबूत होते हैं और बैटन (Batten) वाले दरवाजों की अपेक्षा अच्छे होते हैं। इस प्रकार के दरवाजों का उपयोग लगभग सभी प्रकार की इमारतों में व्यापक रूप से किया जाता है।

दरवाजों में पैनल का स्थान स्टाइल्स लंबवत मेंबर (vertical mamber) और रेल्स (rails), क्षैतिज मेंबर के आंतरिक किनारों के साथ घिरा होता है।
दरवाजे में लगने वाले पैनलों में लकड़ी, प्लाई बूट,या एसी सीट अथवा कांच का उपयोग कर सकते हैं।
इस प्रकार के दरवाजों में छोटे ओपनिंग के लिए सिंगल पल्ले और बड़े ओपनिंग के लिए डबल पल्ले का उपयोग कर सकते हैं।
स्टाइल की न्यूनतम चौड़ाई 100 mm और top, bottom rails का न्यूनतम चौड़ाई 150 mm होनी चाहिए।
6. Glazed Doors
Glazed दरवाजों को भवनों के बाहरी ओपनिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस प्रकार के दरवाजों में कमरे के अंदर का दिखाई देता है। और प्रकाश भी दरवाजे के पीछे वाले हिस्से से होकर गुजरता है।
.jpg)
यह पूरी तरह से Glazed या आंशिक रूप से Glazed और आंशिक रूप से पैनल वाले हो सकते हैं। Glazed दरवाजों के लिए पैनल के रूप में glass का उपयोग किया जाता है।
7.Flush Doors
फ्लश दरवाजों (Flush Doors) में एक ठोस या अर्ध ठोस या मुख्य भाग के दोनों तरफ प्लाईवुड या फ्रेम पर विनियर ढका होता है।
आजकल इस प्रकार के दरवाजों का उपयोग निर्माण में आसानी, आर्थिक और अधिक स्वामित्व के कारण व्यापक रूप से किया जा रहा है।
यह दो प्रकार के फ्लश (Flush) दरवाजे हैं।
7.1 Sold core or Laminated core Flush Doors
सॉलिड कोर (Sold core) or फ्लश (Flush) दरवाजे के मुख्य भाग में लकड़ी के कोर स्ट्रिप्स होते हैं। जो उच्च दबाव के द्वारा चिपके होते हैं। इस तरह से लैमिनेट कोर में 25mm चौड़ाई के बैटन को दरवाजे के बटन को उच्च दबाव में चिपकाया जाता है।
.jpg)
इस प्रकार के दरवाजों में कोर को पकड़ने के लिए स्टाइल्स और रेल (rail) के साथ लकड़ी के फ्रेम होते हैं।
दरवाजों के फ्रेम के दोनों तरफ प्लाईवुड की चादरें या फेस पर विनियर और क्रॉस बैंड दबाव से चिपके होते हैं।
7.2 Hallow core and cellular crore flush door.
इस प्रकार के दरवाजों में फ्रेम के लिए स्टाइल्स और रेल भी लगे होते हैं। इन दरवाजों के लिए कम से कम 2 मध्यवर्ती रेल होनी चाहिए। दरवाजों के आंतरिक स्थान के समान रूप में 25 mm चौड़ाई के स्थान वाले बैटन (Batten) लगे होते हैं।
.jpg)
इसके अतिरिक्त स्थान खाली होता है जो दरवाजे के क्षेत्रफल से 40% अधिक नहीं होना चाहिए इस प्रकार के दरवाजों में भी फ्रेम पर विनियर और क्रॉस बैंड को ऊंच दबाव के साथ चिपकाया जाता है।
8. Louvered doors
Louvered doors के दरवाजे बंद होने पर प्राकृतिक वेंटिलेशन अवरुद्ध नहीं होती हैं साथ ही यह कमरे में गोपनीयता भी रखते हैं। आमतौर पर इस प्रकार के दरवाजों का उपयोग सार्वजनिक भवनों के शौचालय आदि के लिए किया जाता है।

दरवाजों में पूरी तरह से अथवा आंशिक रूप से Louvered हो सकते हैं। दरवाजों में Louveres लकड़ी, प्लाईवुड या धातु के बने हो सकते हैं। यह Louvered स्थिर या चलने वाले हो सकते हैं।
9. Wire gauged doors
wire gauged दरवाजे में प्राकृतिक रोशनी का आदान-प्रदान होता रहता है साथ ही मच्छरों, मक्खियों और कीड़ों आदि के प्रवेश को प्रतिबंधित करते हैं।
.jpg)
इस प्रकार के दरवाजों का उपयोग आमतौर पर होटल, रेस्टोरेंट और खाने योग्य अलमारी के लिए किया जाता है।
Types Doors bases on working operation.
दरवाजे को कार्य संचालन के आधार पर वर्गीकृत किया गया है।
10. Revolving doors.
Revolving दरवाजे, इन्हें घूमने वाले दरवाजे भी बोला जाता है जिन्हें केवल सार्वजनिक भवनों जैसे मॉल, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, पुस्तकालय या संग्रहालय आदि में उपलब्ध कराया जाता है।
.jpg)
इस प्रकार के दरवाजे एक कोर के चारों तरफ घूमते हैं।
11. Sliding Doors

इस प्रकार के दरवाजों को रबर और गाइड रेल की मदद से दरवाजों को साइड में स्लाइड किया जाता है। स्लाइडिंग दरवाजों में एक या एक से अधिक शटर हो सकते हैं।
12. swing Doors

इस प्रकार के दरवाजों के शटर डबल एक्शन स्प्रिंग द्वारा फ्रेम में जुड़ा होता है जो शटर को अंदर के साथ-साथ बाहर की ओर ले जाने में मदद करता है।
13. Collapsible steel doors
Collapsible स्टील के दरवाजे का उपयोग आमतौर पर बैंकों के मुख्य दरवाजों, शैडो, गोदामों आदि के लिए किया जाता है।

इस प्रकार के दरवाजे को खींच कर या धक्कों के द्वारा खोला या बंद किया जा सकता है।
14. Rolling steel shutter doors.
रोलिंग स्टील शटर दरवाजों का उपयोग आमतौर पर गोदामों, गैरेज दुकानों आदि के लिए किया जाता है। यह दरवाजे मजबूत होते हैं साथ ही सुरक्षा के लिहाजे से उचित होते हैं।
.jpg)
दरवाजों में फ्रेम, ड्रम और पतली स्टील प्लेट का शटर आपस में जुड़ा हुआ होता है जिसके लिए ड्रम को एक क्षैतिज साफ्ट दिया गया है जो शटर को खोलने और बंद करने में मदद करता है।
Types of doors based on materials.
निर्माण सामग्री के अनुसार अनेक प्रकार के दरवाजे होते हैं जैसे लकड़ी के दरवाज़े, कांच के दरवाज़े, धातु के दरवाज़े इत्यादि
गुलाब और लकड़ी के दरवाजों को हमने पहले जान लिया है अन्य धातुओं के दरवाजे के प्रकार नीचे उल्लेखित हैं।
15. mild steel sheet doors
इस प्रकार के दरवाजों का फ्रेम ऐंगल या t-section से बना होता है दरवाजे का शटर लोहे के फ्रेम से बना होते हैं। इसमें दो लंबवत और कम से कम तीन क्षैतिज होते हैं अंत में हल्की स्टील की प्लेटों को शटर फ्रेम में वेल्ड किया जाता है।
16. Corrugated steel sheet doors

यह माइल्ड स्टील शीट दरवाज़े के समान होते हैं लेकिन इसमें माइल्ड स्टील के स्थान पर नालीदार (Corrugated) स्टील शीट को वेल्ड किया जाता है।
17. Hollow metal doors.
इस प्रकार के दरवाजे को बनाने के लिए खोखले स्टील सेक्शन का उपयोग किया जाता है।
T सेक्शन और I सेक्शन को अंदर से वेल्डिंग करके रेल और स्टाइल आदि को मजबूत किया जाता है।
18. metal covered plywood doors.
इस प्रकार के दरवाजे खोखले धातु के दरवाजे और लकड़ी के दरवाजों का एक मिश्रण है।
दरवाजे को टाइट फिटिंग शीट मेटल से सजाया गया है जिसमें हवा को बाहर करने के लिए जोड़ों को कसकर मोड़ा जाता है ताकि दरवाजों का कोर प्रज्वलित न हो तो यह अग्नि रोधक के रूप में कार्य करता है।

सम्बंधित विषय
- DPC क्या होता है
- कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट क्या है और उनकी जिम्मेदारियां क्या है?
- फ्लाई ऐश ईंट क्या है और इसकी विशेषताएं क्या है?
- घर बनाने में कितना पैसा खर्च आएगा 2021-22 में
- मैन्युफैक्चर्ड सैंड के फायदे क्या है ?
- रिटेनिंग वॉल क्या है | रिटेनिंग वॉल का उद्देश्य
- रिवेटमेंट वाॅल क्या है और इसके उद्देश्य क्या है ?
- कैविटी वाॅल क्या है | कैविटी वाॅल की क्या उपयोगिता है।
- पैरापेट वाॅल क्या है ?
आशा करता हूँ यह पोस्ट आपको जरूर पसंद आया होगा। यदि इसमें कोई त्रुटि रह गयी हो तो उसके लिए मुझे क्षमा करते हुए उस त्रुटि की ओर मेरा ध्यान केंद्रित करवाएं ताकि हम उसमे सुधार कर सकें।आप मेरे फेसबुक पेज कंस्ट्रक्शन हब को फोलो कर सकते हैं।
धन्यवाद।
0 टिप्पणियाँ