Important things to know before painting a house | घर को पेंट करने से पहले जानने योग्य जरूरी बातें।
घर की सुंदरता में सबसे अहम योगदान घर की बाहरी और अंदर की दीवारों पर किया गया पेंट का होता है जिसके लिए सही कलर का होना बहुत ही महत्वपूर्ण है एक सही कलर का चुनाव घर में रह रहे लोगों के विजुलाइजेशन को बदल देता है और साथ ही पॉजिटिविटी का संचार करता है लाइटिंग को भी कंट्रोल करता है दरअसल यह रंगों का खेल है अक्सर हमें अपने घर की दीवारों के लिए रंगों के चुनाव के लिए किसी प्रकार की गाइड की जरूरत पड़ती है अन्यथा हम रंगों का सही चुनाव नहीं कर पाते हैं।
घर को पेंट कराने से पहले इसे जरूर पढ़ें।
अक्सर घर का वह हिस्सा जहां आपने पेंट करना होता है वह आपको लुभावना नहीं लगता है अन्य स्थानों की अपेक्षा अधिक सजावट होने के बाद भी बोरियत होती है तो इस परेशानी का मुख्य कारण आपके द्वारा किए गए रंगों का चुनाव हो सकता है तो आइए जाने कैसे दीवारों के लिए करें सही रंगों का चुनाव,
छोटे साइज के रूम से करे शुरुआत
अगर आप सोच रहे हैं कि घर को पेंट कराने से पहले होने वाले कलर कॉन्बिनेशन की जांच कैसे करें तो आपको इसके लिए घर के सबसे छोटे साइज जैसे बाथरूम, पूजा रूम की दीवारों को पेंट कर कर सकते हैं। आपको परिणाम जल्दी दिख जाएगा इसके बाद आप अपनी पसंद के अनुसार घर के अन्य दीवारों की पेंटिंग शुरू करने से पहले अपने पसंदीदा रंग और आर्ट वर्क का चयन कर सकते हैं।
रंगों के बारे में जानें
यहां हम रंगों की बात करें तो प्रत्येक रंग अपने में एक खूबी रखता है और खूबसूरती भी लेकिन शर्त यह है कि उसका सही रंगों के साथ तालमेल किया जाए उदाहरण- जैसे पीला रंग बच्चों को अच्छा लगता है अगर वैसे ही पीले रंग के साथ दूसरे रंग का तालमेल कर दिया जाए तो दूसरा रंग भी बच्चों को आकर्षित करेगा।
घर की खूबसूरती के लिए रंगों की जानकारी होना भी जरूरी है अगर आपको रंग की ज्यादा जानकारी नहीं है तो आप इसके लिए एक्सपर्ट की राय भी ले सकते हैं।
मूड के अनुसार करें चुनाव,
रंगों को चुनते समय आपको अपने मूड का भी ध्यान रखना है जैसा कि अगर आपकी आंखों को सुकून देने वाले रंग पसंद हैं तब आपको चटकदार रंगों के इस्तेमाल से बचना चाहिए। वही डायनिंग एरिया में उजले रंग चुने और बाकी की सजावट उसी आधार पर करें। बच्चों के कमरे में ऊर्जा से भरे रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए।
पेस्टल रंगों में करें यह प्रयोग,
भारतीय घरों की दीवारों में पेस्टल रंग का उपयोग होता है अगर आपको इन रंगों से उबाऊ पन महसूस होने लगे तो आप दीवारों को पेस्टल शेड्स से रंगने के बाद दीवारों को उसी रंग से एक टोन गहरे रंग वाली चीजें सजाएं आपका कमरा खिल उठेगा।
लाइटिंग से तालमेल,
अक्सर कुछ रंगों की चमक सही रोशनी में ही समझ आती है अर्थात सूर्य के प्रकाश में ही कोई रंग सही दिखाई देता है आप की दीवार खूबसूरत दिखें इसके लिए रंग और रोशनी का तालमेल होना जरूरी है यहां गाढे (डार्क) रंगों की दीवारों के साथ तेज रोशनी का तालमेल ठीक नहीं लगता वही नीले टोन वाली लाइट लगाने से फ्लोरोसेंट रंगों में निखार आता है।अर्थात अगर आपकी दीवारों का रंग थोड़ा गाढ़ा है तो आप उस दीवार पर हल्की रोशनी का उपयोग करें।
नयेपन को स्वीकारें,
कुछ ऐसे रंग होते हैं जिनके इस्तेमाल से हम बचते हैं जैसे चॉकलेट, ऑलिव, ब्राउन, पीला लेकिन अगर सही बात करें तो यह रंग ऊर्जा से भरपूर होते हैं।
इन रंगों को डिजाइनर वॉल या मिरर वर्क से भी आप निखार सकते हैं।
विपरीत रंगों का चयन
घर के किसी हिस्से में आप कलर व्हील थीम के अनुसार भी पेंट करवा सकते हैं।अर्थात किसी भी दीवार पर आप अगर गाढ़ा रंग इस्तेमाल कर रहे हैं तो बाकी दीवारों पर उसी रंग का विपरीत रंग का हल्का टोन उपयोग में लाएं इससे आपके कमरे की खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे।
सम्बंधित विषय
- घर के बाहर कैसे रंग का इस्तेमाल करें?
- बाहरी दीवारों के लिए कौन सा पेंट सबसे अच्छा है?
- घर को पेंटिंग करने की आइडियाज
- घर के लिए सबसे अच्छा रंग कौन सा है?
- वास्तु के अनुसार घर में कौन सा रंग करें?
- स्टैंसिल पेंटिंग क्या है?
- स्टैंसिल पेंटिंग करने के लिए किन उपकरणों का उपयोग किया जाता है?
- टेक्सचर पेंटिंग क्या है?
- वाॅल टेक्सचर पेंट्स के प्रकार क्या है?
अगर आपके पास कोई प्रश्न है, तो निचे Comment करें। यदि आप इस आवेदन को उपयोगी पाते हैं, तो इसे अपने दोस्तों के साथ Share करें।
धन्यवाद।

0 टिप्पणियाँ