Wall color Ideas for house | घर के प्रत्येक कमरों के लिए दीवारों का कलर कैसा होना चाहिए।
अपने घर को सुंदर से सजाना किसको पसंद नहीं है अक्सर नए घर में प्रवेश करने से पहले हम प्लान करते हैं कि घर का लुक कैसा हो, घर की दीवारों पर कौन सा पेंट किया जाए जिससे घर को सुंदर और आकर्षित बनाया जाए।
अगर आप अपने घर के विभिन्न कमरों के लिए कलर सेलेक्ट कर रहे हैं तो आप यह ब्लॉक पूरा पढ़िए जहां हम चर्चा करेंगे कि घर के ड्राइंग रूम, डाइनिंग रूम, स्टडी रूम, किचन, बाथरूम, गेस्ट रूम के लिए वॉल कलर के कुछ आइडियाज (wall color ideas)
Wall colours ideas for the living room |लिविंग रूम के लिए वॉल पेंटिंग आइडियाज
लिविंग रूम घर के महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक है जहां आप अपने परिवार जनों के साथ समय व्यतीत करते हैं आप इस एरिया के लिए एक्वा मिंट, फ्रेंच, वैनिला, एमरल्ड ग्रीन या सफेद रंग सुन सकते हैं आप इसके ऑप्शन के रूप में ग्रे, ब्लू या बेज रंगों को चुन सकते हैं।
Wall colours idea for the dining rooms | डाइनिंग रूम के लिए वॉल पेंटिंग आइडियाज
डाइनिंग स्पेस वह स्थान जहां आप अपने परिवार के साथ खाना खाते हैं आप चाहेंगे कि यह स्थान आपके लिए एनर्जी से भरपूर रहे तो आप ऐसे में ब्राइट टोंस के कलर स्माल कर सकते हैं जैसे purple, green, yellow , जबकि कुछ व्यक्ति मैटेलिक वॉलपेपर ( metallic wallpaper) भी पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप कुछ अलग सोच रहे हैं तो क्यों नहीं लेकिन याद रखिए आपका फर्नीचर (furniture) पर्दे (curtain) आप की दीवारों के कलर के साथ मैच करें।
Wall colours ideas for the study rooms | स्टडी रूम के लिए वॉल पेंटिंग आइडियाज
कहते हैं लाल रंग और हारा रंग आपकी कंसंट्रेशन (concentration) क्षमता बढ़ाने में मदद करता है इसके अलावा आप ग्रे (grey) ,ऑरेंज ( orange) या पीला ( yellow) रंग का सिल्वर शेड्स भी चुन सकते हैं।
कहा जाता है कि ऑरेंज ( orange) और पीला ( yellow) और मस्टर्ड शेड्स ( mustard shade) से आपका दिमाग चुस्त रहता है साथ ही याद रखिए स्टडी रूम में clutter बिल्कुल भी ना हो।
What are the best colours for a home | घर के लिए सबसे अच्छे रंग कौन से हैं।
घर के लिए सबसे अच्छे रंग पेस्टल शेड्स या मिट्टी के रंग है यह रंग घर के फर्नीचर और फिक्सचर्स के साथ मेल खाते होने चाहिए ।
Wall colours ideas for the children room | बच्चों के रूम के लिए वॉल पेंटिंग आइडियाज
पिंक (pink), स्काई ब्लू (sky blue), या पीले रंग (yellow) के सॉफ्ट टोंस बच्चों के मशहूर रंग होते हैं। जिन्हें बच्चे पसंद करते हैं चूंकि ये रंग सुखदायक रंग है इसलिए बच्चों के कमरे में भी इन रंगों का उपयोग होना चाहिए इन रंगों का बच्चों पर इनका शांत प्रभाव पड़ता है।
Wall colours ideas for the bedrooms | घर के बैडरूम के लिए वॉल पेंटिंग आइडियाज
बेडरूम में सुखदायक रंग का उपयोग होना चाहिए। ताकि आप बेडरूम को घर की सबसे शांत जगह बना सके।
bhaarat mein bedaroom kee deevaaron ke lie kaun se rang sabase achchhe hain | भारत में बैडरूम की दीवारों के लिए कौन से रंग सबसे अच्छे हैं।
बेडरूम के लिए लेवेंडर, सॉफ्ट ग्रीन, पेन ब्लू ,सॉफ्ट ग्रे, डीप ब्लू रंग चुन सकते हैं। आप इन रंगों के हल्के टोंस भी चुन सकते हैं बेडरूम में क्रीम या सफेद रंग भी इस्तेमाल हो सकते हैं।
Wall colour ideas for the guest room | घर के गेस्ट रूम के लिए वॉल पेंटिंग आइडियाज
आप गेस्ट रूम को आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न रंगों के मिश्रण का इस्तेमाल कर सकते हैं यह कलर शेड्स ऑफ लेमन, क्रीमी, सी कलर्स या फिर आप अपने रूम में चॉकलेट, ब्राउन कलर के साथ लकड़ी का फर्नीचर भी लगा सकते हैं ताकि आपको अच्छा लगे।
Wall colours ideas for the kitchen | रसोई के लिए वॉल पेंटिंग आइडियाज
रसोई के लिए व्हाइट, ग्रे, येलो और ग्रीन कलर इस्तेमाल कर सकते हैं साथ ही आप किन कलर्स की टाइल्स भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Wall colours ideas for the bathroom | बाथरूम के लिए वॉल पेंटिंग आइडियाज
बाथरूम में आप ठंडे रंगों जैसे ब्लू, ग्रीन, या क्रिमी वाइट या स्काई ब्लू आदि रंगों का उपयोग कर सकते हैं ठंडे रंगों के उपयोग से आपका बाथरूम सुखदायक बनता है।
सम्बंधित विषय
- घर के बाहर कैसे रंग का इस्तेमाल करें?
- बाहरी दीवारों के लिए कौन सा पेंट सबसे अच्छा है?
- घर को पेंटिंग करने की आइडियाज
- घर के लिए सबसे अच्छा रंग कौन सा है?
- वास्तु के अनुसार घर में कौन सा रंग करें?
- स्टैंसिल पेंटिंग क्या है?
- स्टैंसिल पेंटिंग करने के लिए किन उपकरणों का उपयोग किया जाता है?
- टेक्सचर पेंटिंग क्या है?
- वाॅल टेक्सचर पेंट्स के प्रकार क्या है?
आशा करता हूँ यह पोस्ट आपको जरूर पसंद आया होगा। यदि इसमें कोई त्रुटि रह गयी हो तो उसके लिए मुझे क्षमा करते हुए उस त्रुटि की ओर मेरा ध्यान केंद्रित करवाएं ताकि हम उसमे सुधार कर सकें।आप मेरे फेसबुक पेज कंस्ट्रक्शन हब को फोलो कर सकते हैं।
धन्यवाद।
0 टिप्पणियाँ