Difference between mono and poly solar panel in Hindi | मोनो और पॉली सोलर प्लेट्स में क्या अंतर है।
भारत में लगभग तीन प्रकार के सोलर प्लेट्स का उपयोग किया जाता है।
Mono crystalline | मोनो क्रिस्टलाइन
Poly crystalline | पाॅली क्रिस्टलाइन
Thin film | थिन फिल्म
उपरोक्त तीनों प्रकार की सोलर प्लेट्स का उपयोग भारत में किया जाता है। लेकिन शीर्षक प्लेट्स में दो ही सर्वाधिक उपयोग आती है। यह मोनो और पाॅली क्रिस्टलाइन प्लेट्स है। क्योंकि यह दोनों प्लेट्स में नयी टेक्नोलॉजी इस्तेमाल होती है। थिन फिल्म सोलर पैनल पुरानी टेक्नोलॉजी से निर्मित सोलर प्लेट्स है।
सम्बंधित विषय
- सोलर पैनल खरीदते समय किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
- ऑन ग्रिड़ , ऑफ ग्रिड़ और हायब्रिड़ सोलर सिस्टम क्या है?
- सोलर पैनल क्या होते हैं और यह कैसे कार्य करता है।
- मोनो और पॉली सोलर प्लेट्स में क्या अंतर है।
- सोलर इन्वर्टर और नॉर्मल इन्वर्टर में बीच क्या अंतर है।
दोस्तों, इस आर्टिकल में पाॅली ओर मोनो क्रिस्टलाइन सोलर पैनल के बीच अंतर के संबंध में लिखा गया है। क्योंकि जब हम सोलर पैनल को खरीदने मार्केट जाते हैं तब हमारे सामने दोनों प्रकार के पैनल होने से कंफ्यूजन होती है। इन दोनों पैनलों के कीमत से लेकर इनकी बनावट में भी काफी फर्क होता है। तो आज हम इन्हीं दोनों मोनो और पॉली क्रिस्टलाइन पैनलों के बारे में अच्छे से समझ लेंगे।
Difference between mono and poly solar panel | मोनो और पॉली क्रिस्टलाइन पैनलों के बीच अंतर
- एक समान पाॅवर के अनुसार मोनो सोलर पैनल छोटे होते हैं। जबकि पाॅली सोलर पैनल, मोनो सोलर पैनल की अपेक्षा थोड़े बड़े साइज के होते हैं।
- मोनो सोलर पैनल की कीमत पाॅली सोलर प्लेट्स की तुलना में अधिक होती है। यह अंतर आपको 100 वाॅट के पैनल पर लगभग ₹500 और 1 किलो वाट पर लगभग 4000 से ₹6000 तक का अंतर आ सकता है।
- मोनो पैनल के सेल को बनाने के लिए शुद्ध सिलिकॉन का उपयोग होता है जबकि पॉली पैनल के सेल को बनाने में उपयुक्त सिलिकॉन कम शुद्ध होता है।
- मोनो और पाॅली सोलर प्लेट्स के खरीदने और कंपनी एक समान समय वारंटी देती है।
- मोनो और पाॅली सोलर प्लेट्स की लाइफ भी समान होती है।
- मोनो पैनल के सेल को शुद्ध सिलिकॉन से बने होने के कारण इनकी एफिशिएंसी पॉली सोलर प्लेट्स से अधिक होती है। मोनो सोलर प्लेट्स की एफिशिएंसी लगभग 20 से 23% तक होती है जबकि पॉली सोलर प्लेट्स में यह एफिशिएंसी 14 से 16% तक रह जाती है।
प्रश्न - मोनो प्लेट्स और पाॅली प्लेट्स की पहचान कैसे करें?
उत्तर - दोनों प्लेट्स का नाम सामने आने का पहले प्रश्न यही आता है कि आखिर इन दोनों की पहचान क्या है।
दोस्तों इन दोनों प्लेट्स की पहचान करने के लिए हमारे पास दो तरीके हैं। पहला प्लेट्स का रंग देखकर और दूसरा तरीका प्लेट्स के सेल्स देखकर अगर आप इनके रंग की बात करें तो मोनो सोलर प्लेट्स घने काले रंग के होते हैं जबकि पाॅली सोलर प्लेट्स घने नीले रंग होता है।
नोट - अगर आप पैनल को रंग देखकर खरीदते हैं या डील करते हैं तो यह आप का तरीका गलत है क्योंकि कुछ कंपनियां पैनल पर ऊपर सुरक्षा के लिहाज से लगने वाले कांच का रंग बदल कर बेवकूफ बनाती है। पहचान के लिए आप रंग ना देखकर इनके सेल देखिए।
अगर आपके पैनल के सेल बिल्कुल चौकोर दिखते हैं तो आप पाॅली सोलर प्लेट्स देख रहे हैं और अगर आपको पैनल के किनारे पर कट देखने को मिलते हैं तो आप मोनो सोलर प्लेट्स देख रहे हैं। यह कट आपको काले और सफेद रंग में देखने को मिलेंगे।
प्रश्न - क्या पॉली सोलर प्लेट्स कम धूप में इलेक्ट्रिसिटी नहीं देते हैं ?
उत्तर - अक्सर पैनल्स खरीदते समय कई कंपनियां और दुकानदार अपना सोलर प्लेट्स बेचने और अच्छा प्रॉफिट पाने के लिए आपको गलत जानकारी देते हैं। जानकारी में सबसे ज्यादा झूठ यही बोला जाता है की पॉली सोलर प्लेट्स कम धूप और धुंध होने पर इलेक्ट्रिसिटी नहीं देते हैं। इसलिए आपको मोनो सोलर प्लेट्स का ही उपयोग करना चाहिए। लेकिन यह पूरी तरह से गलत है।
प्रश्न - मोनो (mono) और पाॅली (poly) सोलर प्लेट्स में कोन सा सोलर प्लेट्स लगाएं?
उत्तर- मोनो (mono) सोलर प्लेट्स में लगने वाले सेल शुद्ध सिलिकॉन से बने होने के कारण इसकी एफिशिएंसी पाॅली (poly) सोलर प्लेट्स की एफिशिएंसी से लगभग 5% से 6% अधिक होती है। जिस कारण मोनो (mono) सोलर प्लेट्स बिजली को पाॅली (poly) सोलर प्लेट्स की अपेक्षा कम वेस्ट करता है।यह पाॅली (poly) सोलर प्लेट्स की अपेक्षा 5% से 6% ज्यादा बिजली देता है।

सम्बंधित विषय
- सीमेंट की गुणवत्ता की जांच कैसे करें?
- DPC क्या होता है
- कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट क्या है और उनकी जिम्मेदारियां क्या है?
- फ्लाई ऐश ईंट क्या है और इसकी विशेषताएं क्या है?
- घर बनाने में कितना पैसा खर्च आएगा 2021-22 में
- PERT और CPM के बीच क्या अंतर है?
- कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट में PERT क्या होता है?
आशा करता हूँ यह पोस्ट आपको जरूर पसंद आया होगा। यदि इसमें कोई त्रुटि रह गयी हो तो उसके लिए मुझे क्षमा करते हुए उस त्रुटि की ओर मेरा ध्यान केंद्रित करवाएं ताकि हम उसमे सुधार कर सकें।आप मेरे फेसबुक पेज कंस्ट्रक्शन हब को फोलो कर सकते हैं।
धन्यवाद।
0 टिप्पणियाँ